2.35 रुपये महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, डीजल के दामों में 22 रु की बढ़ोत्तरी

fuel-price-hike-premium-petrol-diesel-increase-india

2.35 रुपये महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, डीजल के दामों में 22 रु की बढ़ोत्तरी

235 रुपये महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल डीजल के दामों में 22 रु की बढ़ोत्तरी

Fuel Price Hike India: ईरान युद्ध का असर भारत पर भी दिखने लगा है। LPG के बाद अब देश में पेट्रोल की कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी आज से लागू हो गई। BPCL ने स्पीड, HPCL ने पावर और IOCL ने एक्सपी95 में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि रेगुलर पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2.35 रुपये महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल

दिल्‍ली में कीमत

यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्‍ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 से लेकर 112.30 रु प्रति लीटर तक हो गई है। वहीं मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल 115-120.30 रुपए प्रति लीटर और चेन्‍नई में 112-117.30 रुपए प्रति लीटर तक हो गया है।

डीजल 22 रु महंगा

इस बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 22 रुपये की बढ़ोतरी की है। डीजल ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर कर दिया है। माना जा रहा है कि इस बढ़ोतरी से औद्योगिक सेक्टर, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट कॉस्ट पर असर पड़ेगा। महंगाई बढ़ने की आशंका है।

Fuel Price Hike India: क्या है कारण?

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रीमियम फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। नोर्मल पेट्रोल के मुकाबले यह पहले से ही 5 से 10 रुपए महंगा होता है। अब इस बढ़ोतरी के बाद यह अंतर और ज्यादा बढ़ गया है।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।