एमपी-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर: कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट

dense-fog-north-india-mp-up-bihar-delhi-weather

एमपी-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर: कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट

एमपी-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट

एमपी यूपी बिहार कोहरा: उत्तर भारत में मौसम लगातार सख्त बना हुआ है. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सुबह से ही ठंड और कोहरे का असर देखने को मिला, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सर्दी और बढ़ गई है

एमपी यूपी बिहार कोहरा: मैदानी राज्यों में कोहरे का कहर

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी राज्यों की ठंड फिर तेज कर दी है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा. सुबह करीब 6.30 बजे आदमपुर, अंबाला, कानपुर, बरेली, प्रयागराज और ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई. सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और कई जगह ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही, रेल और हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है

एमपी यूपी बिहार कोहरा: दिल्ली में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी तरह के हालात बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने खुले इलाकों में सावधानी बरतने और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है, खासकर शाम और रात के वक्त मौसम अचानक बदल सकता है Also Read-उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

पश्चिमी विक्षोभ फिर दिखाएगा असर

अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तीन पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित रहेगा. इसका सीधा असर पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों पर पड़ेगा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागर क्षेत्र से आने वाला पश्चिमी हवाओं का मौसमी सिस्टम होता है, जो सर्दियों में उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह बनता है

अगले दो दिन का मौसम कैसा रहेगा

5 फरवरी दिल्ली में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के 15 जिलों में भी कोहरे की चेतावनी दी गई है. मध्य प्रदेश के करीब 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है, 6 फरवरी हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी की चेतावनी है. शिमला, मंडी और कांगड़ा में बारिश के आसार बताए गए हैं Also Read-मोबाइल गेम्स या टूटता संवाद? बच्चों की आत्महत्याओं के पीछे छिपा बड़ा सच
राजस्थान में बढ़ी सर्दी, फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही सर्दी और बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाए रह सकते हैं. जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में उत्तरी हवाओं के चलते तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि चार दिन बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है, फिलहाल उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बदलता मौसम लोगों की दिनचर्या पर असर डालता नजर आ रहा है.

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।