पाक से जुड़े तार, देश में बारूद का जाल: दिल्ली समेत 4 राज्यों से 5 गिरफ्तार

delhi-terror-module-busted-5-arrested-with-ied-tools

पाक से जुड़े तार, देश में बारूद का जाल: दिल्ली समेत 4 राज्यों से 5 गिरफ्तार

 पाक से जुड़े तार देश में बारूद का जाल दिल्ली समेत 4 राज्यों से 5 गिरफ्तार

IED और हथियार बरामद, जब हमारी ही मिट्टी में उगने लगीं बारूद की फसलें

दिल्ली की भीड़भाड़ वाली गलियों से लेकर झारखंड के लॉज तक, मध्यप्रदेश के कस्बों से लेकर तेलंगाना के कोनों तक... देश के चार राज्यों में फैले पांच युवाओं को जब सुरक्षा एजेंसियों ने धर दबोचा, तो उनकी झोली में किताबें या कलम नहीं, बारूद, एसिड, बॉल बेयरिंग और हथियार मिले। Delhi Terror Module Busted 5 Arrested with IED Tools  ये कोई फिल्म की कहानी नहीं है। ये वास्तविकता है, और डरावनी भी।

साजिश का खुलासा: सोशल मीडिया से शुरू हुआ आतंक का सफर

गिरफ्तार किए गए सभी युवक 20 से 25 साल की उम्र के हैं। ACP प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक, इनका लीडर दानिश था — झारखंड का रहने वाला। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा। उसने इन्हें "CEO गजवा" नाम दिया और "खिलाफत मॉडल" अपनाने को कहा। क्या आपको अंदाज़ा है, ये क्या दर्शाता है? ये दर्शाता है कि हमारे देश के युवाओं को सोशल मीडिया के ज़रिए ब्रेनवॉश किया जा रहा है। उन्हें Jihad और आतंक की ओर मोड़ा जा रहा है। और वो भी चुपचाप, बिना शोर किए।

ये कोई साधारण गिरफ्तारियां नहीं हैं...

जिन सामानों की बरामदगी हुई, उन्हें देखकर कोई भी सिहर उठेगा
  • सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक और नाइट्रिक एसिड – IED (बम) बनाने के लिए ज़रूरी रसायन
  • बॉल बेयरिंग, सर्किट वायर, मदरबोर्ड, लैपटॉप – घातक विस्फोटकों में तब्दील होने वाले छोटे-छोटे पुर्जे
  • हथियार, सेफ्टी गॉगल्स, रेस्पिरेटरी मास्क – सब कुछ जैसे किसी लैब में बना हो
दानिश और आफताब, दोनों ने साथ में दिल्ली में रहकर काम को अंजाम देने की योजना बनाई थी। आफताब अंसारी, जो पहले मीट का काम करता था, उसे “टारगेटेड किलिंग” की जिम्मेदारी दी गई थी। कामरान कुरैशी (रायगढ़, MP) और हुजेफा (निजामाबाद, तेलंगाना) जैसे लोग भी इस साजिश का हिस्सा थे।

 सोचिए, आज सोशल मीडिया कितना शक्तिशाली हो चुका है...

जहां हम YouTube पर वीडियो देखकर हंसते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ युवा Telegram, Instagram और Dark Web के ज़रिए आतंक का पाठ पढ़ रहे हैं। कट्टरता अब हथियारों से नहीं, स्क्रीन से आती है। और उसका टारगेट – हमारे देश के भोले युवा। Delhi Terror Module Busted 5 Arrested with IED Tools   

एक कदम और, और हो सकता था बड़ा विस्फोट

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने सही वक्त पर कार्रवाई करके देश को एक बड़ी त्रासदी से बचा लिया है। लेकिन ये केवल एक सतर्कता की जीत नहीं, ये एक चेतावनी भी है। अगर हम अब भी नहीं जागे, अगर हम अब भी “ये तो बस पांच लड़के थे” कहकर बात को टालते रहे, तो अगली बार शायद वक्त नहीं मिलेगा।

समाज को अब सिर्फ पुलिस नहीं बचा सकती...

अगर कोई युवा अचानक अलग-थलग पड़ जाए, अचानक कट्टर धार्मिक बातें करने लगे, या किसी अजीब नेटवर्क से जुड़ जाए — तो आंखें मूंदना बंद कीजिए। संवाद कीजिए, समझाइए, और ज़रूरत पड़े तो सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कीजिए। क्योंकि आतंकवाद अब सिर्फ बॉर्डर से नहीं आता, वो व्हाट्सएप चैट्स और हैशटैग्स के रास्ते हमारे बच्चों तक पहुंचता है। Watch Now :-  US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया Read:-मोहन भागवत 75 के हुए, PM मोदी बोले- सौभाग्य है कि भागवत जैसा सर संघचालक

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, हितग्राहियों को वितरित करेंगे स्वीकृति प्र

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, हितग्राहियों को वितरित करेंगे स्वीकृति प्र

ग्वालियर में डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के भूमिपूजन और पशुपालक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा दिया गया।

मिशन दृष्टि का प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मध्य प्रदेश

मिशन दृष्टि का प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गैलेक्सआई द्वारा भारत में निर्मित पहले ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण की सराहना की।

बरगी बांध हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता, मां-बेटे की एक ही कब्र में आखरी नींद

मध्य प्रदेश

बरगी बांध हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता, मां-बेटे की एक ही कब्र में आखरी नींद

बरगी बांध हादसे में मां ने मौत के बाद भी बेटे को नहीं छोड़ा। दिल्ली में मां-बेटे को एक ही कब्र में दफनाया गया, भावुक कर देने वाली कहानी।

Stock Market Rally: चुनावी नतीजों का असर ,सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार

फाइनेंस

Stock Market Rally: चुनावी नतीजों का असर ,सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला और निफ्टी 24000 के पार पहुंचा। जानिए किन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा उछाल।

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

उत्तर प्रदेश

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले। कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां पढ़ें।