छठ महापर्व पर नेताओं का मिलन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के घर,...

chhath-mahaparv-nitish-kumar-chirag-paswan-tejashwi-yadav-waqf-bill-news

छठ महापर्व पर नेताओं का मिलन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के घर, तेजस्वी बोले - सरकार बनी तो वक्फ बिल कुड़ेदान में फेकेंगे

छठ महापर्व पर नेताओं का मिलन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के घर तेजस्वी बोले - सरकार बनी तो वक्फ बिल कुड़ेदान में फेकेंगे

Nitish or Chirag Paswan And Tejaswi: लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ पूरे हर्ष और उत्साह के साथ हो चुका है। देशभर में बिहार और पूर्वांचल के लोग परंपरा और आस्था के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। छठ के इस पावन अवसर पर जहां आम लोग पूजा-अर्चना में डूबे हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी छठ ने एकता और सौहार्द्र की मिसाल पेश की है।

चिराग के घर नीतीश 

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

[caption id="attachment_112974" align="alignnone" width="666"] मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के घर[/caption]

चिराग पासवान ने जताया आभार

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:

धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जी, जो आज आप मेरे आवास पर आए और खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मेरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं देने के लिए हार्दिक आभार।

इस मुलाकात को लेकर कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल सामाजिक शिष्टाचार से ज्यादा हो सकता है और आने वाले समय में बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख सकते हैं।

Read More: तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी ऐलान: पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना, ब्याजमुक्त कर्ज और 50 लाख का बीमा, अनंत सिंह का गिरा मंच

Nitish or Chirag Paswan And Tejaswi: क्या है खरना का महत्व?

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। इस दिन व्रती शाम को गन्ने के रस से बना खीर, रोटी और गुड़ का प्रसाद बनाते हैं। व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हैं और सूर्यास्त के बाद पूजा कर इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं। इसके बाद चार दिनों तक चलने वाला यह व्रत और कठोर हो जाता है। खरना के बाद की दो प्रमुख पूजा इस प्रकार हैं:

  • तीसरे दिन: डूबते सूर्य को अर्घ्य

  • चौथे दिन: उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन

छठ की पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होती है, जिसका आधार स्वच्छता, संकल्प, कृतज्ञता और अनुशासन पर टिका है।

[caption id="attachment_112976" align="alignnone" width="660"] खरना[/caption]

तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना

जहां एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी भी तेज रही। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच से नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला।

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में कहा:

नीतीश कुमार पलटी मारकर बीजेपी में चले गए। बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी तो वो नीतीश कुमार हैं।

उन्होंने आगे कहा:

जब हमारी सरकार थी तो किसी में हिम्मत नहीं थी कि कोई दंगा करवा ले। हम लोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। बीजेपी वालों को सबसे ज्यादा डर लालू यादव से लगता है।

https://youtube.com/shorts/NPbpNKY8LNg?si=CCzNJtKCBMhAxlnM

वक्फ बिल को कुड़े में फेकेंगे

Nitish or Chirag Paswan And Tejaswi: तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में वक्फ बिल का भी मुद्दा उठाया और मुस्लिम समुदाय से जुड़े इस मुद्दे पर बीजेपी की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने घोषणा की:

मुस्लिमों की मर्जी के खिलाफ जो कानून वक्फ बिल बीजेपी लाई है, हमारी सरकार बनते ही उसे कूड़ेदान में फेंक देंगे।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।