असम में फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 2.43 लाख नाम हटे, अब राज्य में 2.49 करोड़ मतदाता;...

assam-final-voter-list-2026-names-removed-west-bengal-delay

असम में फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 2.43 लाख नाम हटे, अब राज्य में 2.49 करोड़ मतदाता; बंगाल में तारीख आगे बढ़ी

असम में फाइनल वोटर लिस्ट जारी 243 लाख नाम हटे अब राज्य में 249 करोड़ मतदाता बंगाल में तारीख आगे बढ़ी

असम फाइनल वोटर लिस्ट: असम में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत असम की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश कर दी। ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले इसमें 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं। अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2,49,58,139 रह गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में यह संख्या 2,52,01,624 थी। रिवीजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2,43,485 नाम हटाए गए। फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिला और 343 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

असम फाइनल वोटर लिस्ट: घर-घर हुई जांच, फिर बनी फाइनल लिस्ट

स्पेशल रिवीजन के तहत इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद 27 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने का समय दिया गया।इससे पहले 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 के बीच पूरे असम में घर-घर (H2H) वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया था। अधिकारियों ने घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की जांच की, उसी आधार पर लिस्ट में सुधार किया गया। असम की 126 विधानसभा सीटों पर अगले तीन महीनों में चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में यह प्रक्रिया काफी अहम मानी जा रही है।

असम फाइनल वोटर लिस्ट: ड्राफ्ट रोल में 10.56 लाख नाम पहले ही कट चुके थे

27 दिसंबर 2025 को जब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, तब उसमें 10,56,291 लोगों के नाम हटाए गए थे। इनमें मौत, दूसरी जगह शिफ्ट होने और डुप्लीकेट एंट्री जैसे कारण शामिल थे।इनमें 93 हजार से ज्यादा D-वोटर शामिल नहीं किए गए थे। D-वोटर यानी डाउटफुल वोटर वे होते हैं, जिनकी नागरिकता पर सरकार को संदेह होता है। ऐसे लोगों को वोट देने की अनुमति नहीं होती और उन्हें वोटर कार्ड भी जारी नहीं किया जाता। इन मामलों का फैसला फॉरेनर्स एक्ट, 1946 के तहत बने ट्रिब्यूनल करते हैं।

बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को

इस बीच पश्चिम बंगाल से जुड़ी खबर भी सामने आई है। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की तारीख 7 दिन और बढ़ा दी है। अब पश्चिम बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को जारी होगी।इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक बार पहले ही 7 दिन की मोहलत दी जा चुकी थी। आयोग का कहना है कि बड़े पैमाने पर काउंटिंग, पोलिंग स्टेशनों के वेरिफिकेशन और रैशनलाइजेशन के चलते यह फैसला लिया गया।

11 राज्यों में 3.67 करोड़ नाम कटे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी किए जा चुके हैं। इन राज्यों और UTs में करीब 3.67 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।इनमें पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं। वोटर लिस्ट में इतने बड़े बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में भी नजरें टिकी हुई हैं।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।

बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार, दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

झारखंड

बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार, दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ नहीं माना, TMC सांसद पर हमला, PM मोदी का सिक्किम दौरा, केजरीवाल नहीं जाएंगे हाईकोर्ट।