बेल मिलने के बाद भी जेल में रहेंगे पप्पू यादव, फूट-फूटकर रोए सांसद

appu-yadav-remains-in-jail-despite-bail-mp-cries-bitterly

बेल मिलने के बाद भी जेल में रहेंगे पप्पू यादव, फूट-फूटकर रोए सांसद

बेल मिलने के बाद भी जेल में रहेंगे पप्पू यादव फूट-फूटकर रोए सांसद

Pappu Yadav jail bail cry: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई है। लेकिन उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। MP-MLA कोर्ट से 31 साल पुराने मामले आज सुनवाई की, और फैसला सुनाया। 

पुलिस ने किया पप्पू यादव गिरफ्तार

पप्पू यादव को जमानत

कोतवाली में प्रोडक्शन और बुद्धा कॉलोनी मामले में पुलिस ने सांसद पप्पू यादव की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर की है। इसका मतलब ये ही कि पप्पू यादव को जमानत मिलने के बाद भी बेऊर जेल में रहना पड़ेगा। 

बेल पर सुनवाई के लिए पप्पू यादव जेल से कोर्ट करीब 12.30 बजे पहुंचे थे। 2 बजे बेल पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान पप्पू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। इस दौरान पप्पू यादव ने जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। कहा कि - पटना पुलिस परेशान कर रही है।

https://youtube.com/shorts/6Whg6vvqZGg?si=Ydlwff55urQIGu63

जेल में रहेंगे सांसद?

पप्पू यादव को 31 साल पहले मकान कब्जा करने के मामले में राहत दी गई, लेकिन सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में पप्पू यादव को अभी जेल में ही रहना होगा। 6 फरवरी को पुलिस पप्पू यादव गिरफ्तार करने पहुंची थी इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सांसद की तबीयत भी खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पप्पू यादव NEET स्टूडेंट की मौत का मामला उठा रहे थे, इसलिए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

[caption id="attachment_133542" align="alignnone" width="1373"]जेल में ही रहेंगे सांसद जेल में ही रहेंगे सांसद[/caption]

Pappu Yadav jail bail cry: पप्पू यादव का प्रदर्शन

NEET छात्रा मामले को लेकर पप्पू यादव ने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों के कथित ऑडियो क्लिप भी जारी किए थे, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए। अब तक सांसद पप्पू यादव बिहार में इस मुद्दे पर आवाज बुलंद कर रहे थे। फिर वे इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने लगे थे। सबसे पहले यादव ने संसद में इस मामले पर प्रदर्शन किया। वे पोस्टर लेकर संसद के बाहर खड़े नजर आए। जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन इससे पहले शुक्रवार देर रात उन्हें 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट को उड़ाने की धमकी

वहीं कल यानी सोमवार को ही उनके वकील बेल फाइल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस कारण सारे काम ठप हो गए थे। कोर्ट बंद करना पड़ा, और पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों में सुनवाई नहीं हुई। 

10 नए DNA सैंपल

Pappu Yadav jail bail cry: इधर, NEET छात्रा रेप केस में पुलिस 10 नए DNA सैंपल लेगी, इससे पहले 18 लोगों के DNA लिए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। मामले में SIT की जांच अभी क्लोज नहीं हुई है। SIT अपने स्तर पर इसमें लगी हुई है। बिहार सरकार से CBI जांच कराने के लिए अनुशंसा की गई। वहीं, SIT मेंबर्स तेजी से डायरी कम्प्लीट करने में लगे हैं।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।