andhra goa social media ban: फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया की राह पर भारत: आंध्र-गोवा में ब...

andhra-goa-social-media-ban-children-india

andhra goa social media ban: फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया की राह पर भारत: आंध्र-गोवा में बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन की तैयारी

andhra goa social media ban फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया की राह पर भारत आंध्र-गोवा में बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन की तैयारी

andhra goa social media ban: बच्चों और किशोरों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर दुनिया भर में चिंता गहराती जा रही है। फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत में भी इस दिशा में सख्त कदम उठाने की चर्चा तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश और गोवा की सरकारें 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर औपचारिक फैसला लिया जा सकता है।

andhra goa social media ban: भारत में भी उठी बैन की मांग

भारत में भी इस मुद्दे पर बहस नई नहीं है। बीते साल दिसंबर में मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया था कि ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर भारत में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने पर विचार किया जाना चाहिए. मदुरै बेंच ने यह टिप्पणी नाबालिगों को ऑनलाइन पोर्नोग्राफिक कंटेंट तक आसान पहुंच के मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान की थी। याचिकाकर्ता एस. विजयकुमार की ओर से पेश वकील केपीएस पलानीवेल राजन ने अदालत के सामने ऑस्ट्रेलिया के नए कानून का हवाला दिया था। Also Read-Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज होगा अंतिम संस्कार!

andhra goa social media ban: फ्रांस में मोबाइल फोन पर भी पाबंदी

फ्रांस में सोशल मीडिया के साथ-साथ हाई स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वहां संसद में यह विधेयक 130 के मुकाबले 21 मतों से पारित हुआ। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुद इस कानून को जल्द लागू करने की वकालत की थी। अब इसे आने वाले हफ्तों में सीनेट में बहस के लिए भेजा जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार भी इस दिशा में गंभीर नजर आ रही है। राज्य के सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश की अध्यक्षता में गठित सोशल मीडिया पर जीओएम (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन के फायदे और नुकसान पर चर्चा करेगा. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बच्चों के मानसिक विकास, पढ़ाई पर असर, ऑनलाइन कंटेंट की गुणवत्ता और डेटा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। गोवा सरकार भी इसी तरह के प्रस्ताव पर काम कर रही है। Also Read-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत,सीएम साय ने जताया दुख

‘हमारे बच्चों का दिमाग बिकने नहीं देंगे’

नीति से जुड़े जानकारों का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियां बच्चों के डेटा और व्यवहार को वैश्विक स्तर पर व्यावसायिक हितों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। इसी को लेकर यह तर्क सामने आ रहा है कि “हमारे बच्चों का दिमाग अमेरिका या चीन की टेक कंपनियों को नहीं बिकने दिया जाएगा। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं आया है, लेकिन जिस तरह राज्यों और न्यायालयों से लगातार संकेत मिल रहे हैं, उससे साफ है कि भारत में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर जल्द ही कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है।  

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।