ट्रम्प के खिलाफ उफान: 80 लाख लोग सड़कों पर, पूरे अमेरिका में विरोध

8-million-people-march-against-trump-in-the-us

ट्रम्प के खिलाफ उफान: 80 लाख लोग सड़कों पर, पूरे अमेरिका में विरोध

ट्रम्प के खिलाफ उफान 80 लाख लोग सड़कों पर पूरे अमेरिका में विरोध

Trump protest march USA: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। शनिवार को ‘नो किंग्स’ रैली ने इस विरोध को एक बड़े जनआंदोलन का रूप दे दिया। देशभर में एक साथ हुए प्रदर्शनों ने यह साफ कर दिया कि मुद्दे अब गहराते जा रहे हैं।

पूरे देश में एक साथ उतरे लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन हुए। आयोजकों का दावा है कि करीब 80 लाख लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। यह आंकड़ा पिछले अक्टूबर के मुकाबले ज्यादा है, जिससे आंदोलन की बढ़ती ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Read Also: “नरक में स्वागत”: 3500 अमेरिकी सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे, ईरान की कड़ी चेतावनी से बढ़ा तनाव

Trump protest march USA: इन मुद्दों पर भड़का गुस्सा

प्रदर्शनकारियों की नाराजगी कई स्तरों पर है। ईरान के साथ बढ़ता तनाव, सख्त इमिग्रेशन नीतियां और महंगाई—ये तीन बड़े मुद्दे लगातार सामने आ रहे हैं। कई जगहों पर लोगों ने ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के खिलाफ पोस्टर दिखाकर उन्हें पद से हटाने की मांग की।न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर लॉस एंजिलिस तक भारी भीड़ देखने को मिली। मिनेसोटा के मिनियापोलिस और सेंट पॉल में करीब 2 लाख लोग जुटे। यही नहीं, सैन फ्रांसिस्को में लोगों ने समुद्र तट पर ‘ट्रम्प मस्ट गो’ का मानव बैनर बनाया।

कई जगहों पर तनाव, पुलिस से झड़प

जहां ज्यादातर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, वहीं लॉस एंजिलिस में कुछ जगह हालात बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। पोर्टलैंड में इमिग्रेशन दफ्तर के बाहर झंडा जलाने की घटना भी सामने आई।

अमेरिका से बाहर भी दिखा असर

यह विरोध अब सीमाओं से बाहर निकल चुका है। एथेंस, रोम और पेरिस में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर ‘नो किंग्स’ आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किए।

Read More :- Rose Valley Scam – Dreams Shattered by Greed

संबंधित सामग्री

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के टिहरी में पिकअप खाई में गिरने से 8 की मौत, 2 घायल। पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, राहत सहायता की घोषणा।

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।