वीडी सतीशन केरल के नए सीएम

वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव के बाद, कांग्रेस ने वीडी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री नामित किया। उनका चयन एक हाई-लेवल बैठक के बाद किया गया।

वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान

वीडी सतीशन केरल के नए सीएम

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब 10 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस ने केरलम CM के नाम का ऐलान कर दिया। VD सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, पर्यवेक्षक अजय माकन और केरलम की प्रभारी महासचिव दीपा दास मुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके नाम की घोषणा की।

हाई-लेवल बैठक

इससे पहले केरलम के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की एक हाई-लेवल बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया। सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं। केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए 3 नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वी डी सतीशन का नाम चल रहा था। कांग्रेस ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई।

सभी पक्षों की राय

कोट्टायम से विधायक राधाकृष्णन ने कहा कि हाईकमान ने सभी पक्षों की राय सुनी और इस पूरी प्रक्रिया में राहुल गांधी सीधे तौर पर शामिल थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई। जब कई नाम सामने हों तो नेता चुनने को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। 

सतीशन का सफर

VD सतीशन ने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह परवूर विधानसभा से विधायक का चुनाव जीते। इस सीट से वह 2001 से लगातर 6 बार चुनाव जीते। 2021 में कांग्रेस ने उन्हें केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया था। सतीशन केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिनती केरल में कांग्रेस के सबसे मुखर और मजबूत विपक्षी चेहरों के रूप में होती है। उनको पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण का करीबी समर्थक माना जाता है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026