VB–G Ram G बिल पास, शिवराज ने कांग्रेस को घेरा, विपक्ष ने फेंके कागज, प्रियंका-गडकरी की मुलाकात खास

vb-g-ram-g-bill-passed-shivraj-congress-opposition-papers-priyanka-gadkari-meeting

VB–G Ram G बिल पास, शिवराज ने कांग्रेस को घेरा, विपक्ष ने फेंके कागज, प्रियंका-गडकरी की मुलाकात खास

vb–g ram g बिल पास शिवराज ने कांग्रेस को घेरा विपक्ष ने फेंके कागज प्रियंका-गडकरी की मुलाकात खास

VB-G RAM G Bill Passed: विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल लोकसभा में पास हो गया है। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। बिल पास होने के बाद सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

विपक्ष ने फेंके कागज

VB–G Ram G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने सदन में जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष ने बिल का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके। जिसके वीडियो भी सामने आए।  https://youtube.com/shorts/Vsg7RFWBVoY?si=0uOjszJEGseRMB4w शिवराज सिंह ने कहा, मनरेगा का नाम पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं था। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 में चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। बापू याद आए। तब उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी। https://youtube.com/shorts/rJPJNAAGjlg?si=fK2-OuHSBLyeO4uc

‘कांग्रेस को भंग कर देनी चाहिए’

कृर्षि मंत्री ने कहा, कांग्रेस ने गांधीजी की कभी नहीं मानी। हम गांधीजी को मानते है। महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी मिल गई है तो कांग्रेस को भंग कर देनी चाहिए। जिस दिन कश्मीर को विशेष दर्ज दिया, उस दिन संविधान की हत्या हो गई थी। मोदी सरकार ने मनरेगा में कई तरह की कमी को दूर किया। मनरेगा में कई तरह से करप्शन हुआ है। अपने जवाब के दौरान कृर्षि मंत्री ने कविता भी कहीं जिसमें पूरे भारत का जिक्र किया।  सदन में विपक्ष ने फेंके कागज

VB-G RAM G Bill Passed: प्रियंका-गडकरी की मुलाकात

15 घंटे चली बहस के बीच बेहद दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। जब सांसद प्रियंका गांधी ने मंत्री नितिन गडकरी से समय मांगा। इसको लेकर गडकरी ने कहा कि उनके दरवाजे हमेशा खुले है, अपॉइंटमेंट लेने की जरुरत नहीं है। इसके बाद लंच टाइम में गडकरी ने प्रियंका से मुलाकात की।  [caption id="attachment_123109" align="alignnone" width="616"]गडकरी ने प्रियंका से मुलाकात की।  गडकरी ने प्रियंका से मुलाकात की।[/caption]

'जी राम जी' की जगह ‘जय भीम’

VB-G RAM G Bill Passed: उत्तरप्रदेश के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने न केवल बिल के प्रावधानों पर सवाल उठाए, बल्कि इसके नाम और सरकार की मंशा पर भी तीखा किया। चंद्रशेखर ने कहा - आपने योजना के नाम में 'जी राम' जोड़ा, आप इसकी जगह जय भीम कर दो क्या चला जाएगा। अगर आप महापुरुषों का अपमान करेंगे तो चुनाव में इसका हिसाब जनता करेगी।

VB-जी-राम-जी बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया हंगामा

VB G RAM G Bill: लोकसभा में मनरेगा योजना से जुड़ा नया विधेयक पेश किया गया। इसको लेकर अब सियासी घमासन शुरू हो गया है। दरअसल, सरकार मनरेगा का नाम बदलकर VB-जी-राम-जी योजना रखना चाहता है जिसका प्रस्ताव किय गया।
विपक्ष का विरोध
विपक्ष का विरोध
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म करने की कोशिश महात्मा गांधी के विचारों का सीधा अपमान है। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या की गई। हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में पहचान हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

जुर्म गाथा

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। सिया गोयल के व्यवहार पर परिवार को शक है, पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है।

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।