Vande Bharat Express: 7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, देखें टाइम टेबिल

vande-bharat-express

Vande Bharat Express: 7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, देखें टाइम टेबिल

vande bharat express 7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत देखें टाइम टेबिल

भारतीय रेलवे 7 नवंबर से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को एक नई सौगात देने जा रहा है। इस दिन खजुराहो से वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। यह ट्रेन न केवल दो ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी।

एक साथ 3 नई वंदे भारत ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक, 7 नवंबर को देश को एक साथ तीन नई वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही हैं। इनमें खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। तीनों ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलेंगी और गुरुवार को रखरखाव के लिए बंद रहेंगी।

वंदे भारत का टाइम टेबल

रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, 26422 वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 5:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 26421 खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे खजुराहो से चलेगी और रात 11:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
  • ये रहेगे स्टॉपेज होंगे
  • वाराणसी
  • विंध्याचल
  • प्रयागराज छिवकी
  • चित्रकूट धाम
  • बांदा
  • महोबा
  • खजुराहो

पर्यटकों और यात्रियों को होगा लाभ

खजुराहो और वाराणसी दोनों ही विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं-एक तरफ प्राचीन मंदिरों और शिल्पकला की धरोहर खजुराहो, तो दूसरी ओर धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी। अब इन दोनों स्थलों के बीच यात्रा मात्र कुछ घंटों में पूरी हो सकेगी। यह ट्रेन न केवल पर्यटकों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि प्रयागराज, चित्रकूट और बांदा जैसे शहरों के यात्रियों को भी तेज़ और आरामदायक यात्रा विकल्प देगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत

नई वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी-जैसे कि स्वचालित दरवाज़े, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, बेहतर सीटिंग, एसी, और उन्नत सुरक्षा व्यवस्था। इस ट्रेन के चलने से खजुराहो, बांदा, महोबा जैसे क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।