Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं

vaishno-devi-landslide-battery-car-service-suspended

Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं

vaishno devi landslide 2025 भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलनकोई हताहत नहीं

मूसलाधार बारिश से भूस्खलन, बैटरी कार मार्ग पूरी तरह बाधित

Vaishno Devi landslide 2025: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के कटरा से है जहां बीते सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद माता वैष्णो देवी जाने वाले रास्ते पर भारी भूस्खलन हुआ। बतादें कि अर्धकुमारी से भवन तक का बैटरी कार मार्ग हिमकोटि के पास मलबा गिरने से पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी गिरने के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई।

श्राइन बोर्ड ने बैटरी कार सेवा पर लगाई अस्थाई रोक

बतादें कि भूस्खलन के बाद श्राइन बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैटरी रिक्शा और कार सेवा को अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं। श्रद्धालुओं को पुराने पारंपरिक पैदल मार्ग से माता के दर्शन के लिए कहा गया है। हालात सामान्य होने तक यह मार्ग बंद रहेगा।

JCB मशीनों से राहत कार्य जारी, जल्द बहाली की उम्मीद

घटना की जानकारी मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जेसीबी और मजदूरों की टीमें भेज कर रास्ता साफ कराने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। read more: भजनलाल सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, बदले 62 IAS

श्रद्धालुओं से धैर्य और सहयोग की अपील

श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष सहायता प्रदान करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 पारंपरिक मार्ग पर बढ़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट

Vaishno Devi landslide 2025: बैटरी कार मार्ग बंद होने के चलते अब सारा दबाव पुराने पैदल मार्ग पर आ गया है। इससे वहां भीड़ बढ़ गई है। प्रशासन ने मौसम पर लगातार नजर बनाए रखी है और वैष्णो देवी यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। watch now: माँ वैष्णो देवी मार्ग पर भयानक भूस्खलन! लगातार बारिश से रास्ता मलबे में तब्दील,बैटरी वाले वाहन पर रोक  

संबंधित सामग्री

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई  दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

राज्य

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल के निशातपुरा में नया रेलवे स्टेशन खुलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब यहीं होगा।