सचिन की याद दिलाता है वैभव का खेल:थरूर बोले14 की उम्र में तेंदुलकर भी ऐसे ही चमके थे

vaibhav-suryavanshi-record-190-vijay-hazare-tharoor-sachin

सचिन की याद दिलाता है वैभव का खेल:थरूर बोले14 की उम्र में तेंदुलकर भी ऐसे ही चमके थे

सचिन की याद दिलाता है वैभव का खेलथरूर बोले14 की उम्र में तेंदुलकर भी ऐसे ही चमके थे

 टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए-थरूर

क्रिकेट में कभी-कभी ऐसी पारियां आती हैं, जो सिर्फ स्कोरकार्ड नहीं बदलतीं, सोच भी बदल देती हैं. बिहार के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है । विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी एक पारी ने देशभर में चर्चा छेड़ दी है और बात अब सीधे टीम इंडिया तक पहुंच गई है।

 84 गेंद, 190 रन और रिकॉर्डों की बारिश

वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन ठोक दिए। यह पारी सिर्फ बड़ी नहीं थी. बल्कि ऐतिहासिक भी रही। लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा. स्ट्राइक रेट और शॉट सिलेक्शन ने सबको चौंका दिया. मैच देख रहे कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना था कि यह पारी उम्र से कहीं ज्यादा मैच्योर दिखी।

शशि थरूर: सचिन जैसी शुरुआत

कांग्रेस सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैभव की खुलकर तारीफ की. उन्होंने लिखा पिछली बार जब 14 साल की उम्र में किसी खिलाड़ी ने ऐसा खेल दिखाया था  तो वह सचिन तेंदुलकर थे पूरी दुनिया जानती है कि सचिन आगे चलकर क्या बने। थरूर यहीं नहीं रुके । उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को टैग करते हुए कहा कि अब इंतजार का कोई मतलब नहीं है वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना चाहिए। vaibhav

 बिहार का तूफानी स्कोर: 574 रन

इस मैच में सिर्फ वैभव ही नहीं चमके। बिहार की पूरी टीम ने इतिहास रच दिया। 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन बनाकर लिस्ट-A क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बनाया. पिछला रिकॉर्ड: तमिलनाडु के 506 रन (2022-23) बना था.

बाकी बल्लेबाज भी फॉर्म में

  • साकिबुल गनी ने 40 गेंदों में 128 रन सिर्फ 32 गेंदों में शतक बनाया उन्होंने भारतीय लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाया
  • आयुष लोहारुका: 56 गेंदों में 116 रन बनाए हालांकि इतने बड़े स्कोर में भी वैभव और साकिबुल की पारियों के सामने बाकी प्रदर्शन थोड़ा दबा हुआ नजर आया।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।

 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

मनोरंजन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

देश-विदेश

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।