अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की, भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी निशाना बनाया

अमेरिका की ईरान पर एयरस्ट्राइक

अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की, भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी निशाना बनाया

अमेरिका ने ईरान पर छठी रात एयरस्ट्राइक की। चाबहार पोर्ट के कंट्रोल टावर को नुकसान पहुंचा। यह भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी निशाना बनाया

भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को निशाना बनाया |

अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इस दौरान भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी निशाना बनाया। हमले में पोर्ट के कंट्रोल टावर को नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कंट्रोल टावर के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीर भी शेयर की है। ईरानी समाचार ने चाबहार पोर्ट और कंट्रोल टावर पर अमेरिकी हमले की पुष्टि की है। पिछले 1 हफ्ते में इस टावर पर यह तीसरा हमला है।

कई सैन्य ठिकानों पर हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि फाइटर जेट, ड्रोन और युद्धपोतों से ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। CENTCOM ने कहा कि हमलों में तटीय निगरानी केंद्र, एयर डिफेंस सिस्टम, सैन्य लॉजिस्टिक्स और समुद्री सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। चाबहार पोर्ट भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम है। भारत ने इसके विकास में निवेश किया और इसका संचालन भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड कर रही है। बता दे यह बंदरगाह भारत को पाकिस्तान को बायपास कर अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक व्यापारिक पहुंच उपलब्ध कराता है।

कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही बाधित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2% की तेजी आई। दोनों ब्रेंट क्रूड और WTI इस हफ्ते अब तक करीब 13 प्रतिशत चढ़ चुके हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.53 डॉल बढ़कर 85.76 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि WTI क्रूड 1.69 डॉलर की बढ़त के साथ 80.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इधर, कुवैत की सेना ने बताया कि ईरानी हमलों में उसकी जमीनी सेना के कई सैनिक घायल हुए। हमलों में कई सैन्य ठिकानों और शिविरों को निशाना बनाया गया।

संबंधित सामग्री

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत: CM सुक्खू ने मंच से दिया बड़ा इशारा, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की चर्चा तेज

राज्य

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत: CM सुक्खू ने मंच से दिया बड़ा इशारा, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की चर्चा तेज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की संभावना बढ़ी।

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

खेल

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

ACC ने विमेंस एशिया कप 2026 के लिए शेड्यूल घोषित किया। टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।