स्टालिन के बेटे उदयनिधि आज बनेंगे तमिलनाडु के डिप्टी सीएम

udhayanidhi-stalin-deputy-cm-of-tamil-nadu

स्टालिन के बेटे उदयनिधि आज बनेंगे तमिलनाडु के डिप्टी सीएम

स्टालिन के बेटे उदयनिधि आज बनेंगे तमिलनाडु के डिप्टी सीएम

उदयनिधि ने पिछले साल सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया कहा था 

तमिलनाडु सरकार के खेल मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन डिप्टी सीएम होंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राजभवन में दोपहर 3.30 बजे होगा। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद वी सेंथिल बालाजी की मंत्रिपरिषद में वापसी हो गई है। 

इस साल फरवरी में नौकरी घोटाले में गिरफ्तार होने के कुछ महीनों बाद बालाजी ने इस्तीफा दे दिया था। डॉक्‍टर गोवी चेजियन, आर राजेंद्रन और एसएम नसर को भी नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। डेयरी विकास विभाग संभालने वाले मनो थंगराज सहित तीन मंत्रियों को हटा दिया गया है। 

 स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहा था

स्टालिन ने 3 सितंबर, 2023 को कहा था। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की। उन्होंने कहा कि मच्छर, डेंगू, बुखार, मलेरिया और कोरोना ऐसे हैं, जिनका न केवल विरोध किया जा सकता है, बल्कि इन्हें खत्म करने की जरूरत है।

उदयनिधि ने कहा था कि सनातन क्या है? सनातन शब्द संस्कृत से आया है। यह समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। सनातन का अर्थ है स्थायी यानी कुछ ऐसा जिसे बदला नहीं जा सकता। जिस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। उदयनिधि कई बार हिंदी भाषा के खिलाफ बयान भी दे चुके हैं। 

उदयनिधि ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन और विजय जैसे टॉप स्टार्स के साथ कई तमिल फिल्में बनाई हैं। उन्होंने हिट फिल्म ओरु कल ओरु कन्नड़ी सहित कई तमिल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

संबंधित सामग्री

घर पर किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

लाइफ स्टाइल

घर पर किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

घरेलू सामग्री से तैयार फेस स्क्रब से त्वचा को गहराई से साफ करने और नेचुरल ग्लो प्राप्त करने के तरीके जानें।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

मनोरंजन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP और पंजाब के शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा किया।

बिग बॉस के बाद 'लॉक अप' में हुआ टीवी की बहुओं का आमना-सामना, हिना खान के आरोपों पर शिल्पा शिंदे ने दिया करारा जवाब

मनोरंजन

बिग बॉस के बाद 'लॉक अप' में हुआ टीवी की बहुओं का आमना-सामना, हिना खान के आरोपों पर शिल्पा शिंदे ने दिया करारा जवाब

हिना खान और शिल्पा शिंदे ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा, जिससे दर्शकों में खासी दिलचस्पी जगी।

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

देश-विदेश

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, भारतीय सेना की तैयारी पर जोर दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 जवानों ने 50 मकानों में मारी दबिश, गुप्त तहखानों से गांजा बरामद

राज्य

भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 जवानों ने 50 मकानों में मारी दबिश, गुप्त तहखानों से गांजा बरामद

भोपाल के इतवारा क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ा छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कई गुप्त तहखाने से गांजा बरामद किया गया।