विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

तमिलनाडु में सरकार गठन संकट

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

तमिलनाडु में TVK चीफ विजय थलापति ने सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है। उन्हें बहुमत के लिए और 11 विधायकों की जरूरत है।

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया |

तमिलनाडु में 7 मई को नई सरकार का शपथ समारोह टल सकता है। TVK चीफ विजय थलापति ने बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय ने 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। समर्थन पत्र में TVK 107 और कांग्रेस के 5 विधायकों के साइन हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की है। इस पर विजय ने समर्थन के लिए समय मांगा।

बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए 

234 सदस्यीय विधानसभा में TVK की 108 सीटें हैं, लेकिन विजय 2 सीटों पर जीते हैं, इसलिए 1 सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए TVK को 11 विधायक और चाहिए। फिलहाल कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन मिला। उधर, पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 मई को विधायक दल की बैठक होगी।

20 विधायकों में टूट

विजय लेफ्ट और VCK जैसे छोटे दलों के भी संपर्क में हैं। इसके अलावा आवश्यक्ता पड़ने पर AIADMK से भी समर्थन लिया जा सकता है। हालांकि, AIADMK में 20 विधायकों में टूट की खबर भी सामने आ रही है। कौन-कौन सी पार्टी उन्हें समर्थन देंगी यह साफ नहीं हो पाया है। TVK ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।

संबंधित सामग्री

Trisha Post For CM Vijay: तृषा ने CM विजय के लिए किया खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल

मनोरंजन

Trisha Post For CM Vijay: तृषा ने CM विजय के लिए किया खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल

तमिल अभिनेता और CM विजय के जन्मदिन पर तृषा कृष्णन ने उनके साथ तस्वीर शेयर कर चर्चाओं में जगह बनाई। इससे दोनों के बीच की डेटिंग की खबरें तेज हुईं।

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

मनोरंजन

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के नेतृत्व में उद्योगों का विकास हुआ है, जिसमें बड़े निवेश और रोजगार सृजन की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत; 65 से ज्यादा घायल, 9 वेंटिलेटर पर

देश-विदेश

तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत; 65 से ज्यादा घायल, 9 वेंटिलेटर पर

तमिलनाडु में एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई और 65 से अधिक गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

मनोरंजन

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता थलापति विजय से मिलने चेन्नई पहुंचीं। इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं और वायरल हो गईं।

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

देश-विदेश

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने NEET की परीक्षा में विफलता के डर से सुसाइड कर लिया। परीक्षा रद्द होने पर उसने अपनी जान दे दी।