ताजमहल के शाही गेट में दरारें, पत्थर झड़ने लगे, आंधी-बारिश नहीं झेल पा रहा ताज

ताजमहल का शाही गेट जर्जर

ताजमहल के शाही गेट में दरारें, पत्थर झड़ने लगे, आंधी-बारिश नहीं झेल पा रहा ताज

आगरा के ताजमहल का शाही गेट जर्जर हो गया है, जिसमें पत्थरों के उखड़ने और दीवारों में दरारें आने की समस्या सामने आ रही है।

ताजमहल के शाही गेट में दरारें पत्थर झड़ने लगे आंधी-बारिश नहीं झेल पा रहा ताज

ताजमहल के शाही गेट में दरारें |

आगरा का ताजमहल करीब 373 साल पुराना हो चुका है। दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में शामिल इस स्मारक के रॉयल गेट के पत्थर अब दरकने लगे हैं। दरवाजे की दीवारों में कई जगह दरारें आ गई। कुछ पत्थर अपनी जगह से खिसक गए हैं।

आंधी-बारिश भी नहीं झेल पा रहा ताज

ताज महल का शाही गेट अब आंधी और बारिश भी नहीं झेल पा रहा। पिछले महीने आंधी-बारिश के दौरान 2 बार गेट के पत्थर टूटकर गिर चुके हैं। ये पत्थर मुगलकाल के हैं। इससे पहले भी ताजमहल के कई हिस्सों में पत्थर और जालियां टूट चुकी हैं। मुख्य मकबरे के पीछे यमुना नदी की तरफ लगी रेलिंग भी तेज बारिश और आंधी नहीं झेल पाई। साल 2020 में यह रेलिंग भी गिर गई थी।

शाही दरवाजा हुआ जर्जर

ताजमहल का रॉयल गेट यानी शाही दरवाजा जर्जर हो चुका है। कई जगहों से पत्थर अपनी जगह छोड़ चुके हैं। दीवारों में दरारें नजर आने लगी है। पत्थर इतने पुराने हो गए हैं कि वे उखड़कर गिरने लगे हैं। लाल पत्थर से बने रॉयल गेट में नक्काशी के लिए लगाए गए सफेद और काले पत्थर भी लगातार निकल रहे हैं। कई जगह पत्थर झड़ने से दीवारों में गैप बन गया है।

संबंधित सामग्री

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

1.31 करोड़ की नई SDM बिल्डिंग में दरारें, एक साल में खुली निर्माण कार्य की पोल

राज्य

1.31 करोड़ की नई SDM बिल्डिंग में दरारें, एक साल में खुली निर्माण कार्य की पोल

हरदा के नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय में बड़ी दरारें उभर आई हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

एम.सी. मेहता: भारतीय पर्यावरण विधि के परिवर्तक

अन्य

एम.सी. मेहता: भारतीय पर्यावरण विधि के परिवर्तक

एम.सी. मेहता, जिन्होंने भारतीय पर्यावरण विधि का चेहरा बदल दिया, उन्होंने कई महत्वपूर्ण कानूनी जीत हासिल की जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिला।

दिल्ली, आगरा और जैसलमेर...ट्रम्प की बेटी टिफनी भारत दौरे पर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राज्य

दिल्ली, आगरा और जैसलमेर...ट्रम्प की बेटी टिफनी भारत दौरे पर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

टिफनी ट्रम्प ने अपनी भारत यात्रा के दौरान ताजमहल का दौरा किया। उनके साथ पति माइकल बॉऊलोस और राजदूत सर्जियो गोर भी थे।