देशभक्ति का रंग: सूरत में बनेंगे 3.5 करोड़ तिरंगे, 100 करोड़ का ऑर्डर

surat-makes-3-crore-indian-flags-for-independence-day-2025

देशभक्ति का रंग: सूरत में बनेंगे 3.5 करोड़ तिरंगे, 100 करोड़ का ऑर्डर

देशभक्ति का रंग सूरत में बनेंगे 35 करोड़ तिरंगे 100 करोड़ का ऑर्डर 

3.5 करोड़ तिरंगे 'मेड इन इंडिया' फैब्रिक से होंगे तैयार

गुजरात के सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री इस बार फिर देशभक्ति के रंग में रंग चुकी है। स्वतंत्रता दिवस 2025 के लिए 3.5 करोड़ तिरंगे झंडों का निर्माण जोरों पर है। इस बड़े प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू ₹100 करोड़ से ज्यादा है। aadhar card इस ऐतिहासिक ऑर्डर की सबसे बड़ी हिस्सेदारी सूरत के जाने-माने टेक्सटाइल व्यापारी प्रवीण गुप्ता को मिली है, जिन्हें अकेले ही 1 करोड़ से ज्यादा झंडों का ऑर्डर मिला है।

'मेड इन इंडिया' का झंडा उठाए सूरत

जहां पहले तिरंगे चीन से मंगाए जाते थे, अब सूरत की इंडस्ट्री उन्हें 'Made in India' फैब्रिक से तैयार कर रही है। 'हर घर तिरंगा' अभियान से प्रेरित होकर ये पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रवीण गुप्ता की कंपनी बड़े आकार के झंडों के निर्माण में विशेष दक्षता रखती है, जिन्हें वर्ल्ड कप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस बार उन्होंने गुजरात, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकारों से बड़े ऑर्डर प्राप्त किए हैं।

छोटे तिरंगों की सबसे ज्यादा मांग

5x3 इंच और 20x30 इंच जैसे छोटे आकार के झंडों की मांग सबसे अधिक है। ये छात्र-छात्राओं, कार्यालयों, वाहनों और गिफ्टिंग के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। इसके अलावा, 20x30 फीट तक के बड़े झंडे भी तैयार किए जा रहे हैं। Har Ghar Tiranga Abhiyan: पूर्व कैबिनेट मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने खरीदा ध्वज, अभियान में भाग लेने को किया प्रेरित

स्मारक के तौर पर भी बनेंगे तिरंगे

इस बार झंडों को फ्रेम में सजाकर भी तैयार किया जा रहा है, ताकि लोग इन्हें यादगार के रूप में सहेज सकेंफेडरेशन ऑफ टेक्सटाइल सूरत ट्रेडर्स एसोसिएशन के निदेशक कैलाश कहिम के अनुसार, “इस साल सूरत को 3.5 करोड़ तिरंगे बनाने का ऑर्डर मिला है, जिससे ₹100 करोड़ का कारोबार होगा।”

25 फ्लैग मैन्युफैक्चरिंग स्पेशलिस्ट

सूरत में करीब 25 बड़े औद्योगिक घराने हैं जो सिर्फ तिरंगे बनाने के विशेषज्ञ माने जाते हैं। हर साल देशभर से इन्हें ही ऑर्डर मिलता है। surat makes 3 crore indian flags for independence day 2025

देशभक्ति और आत्मनिर्भरता का संगम

सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री इस बार केवल कपड़ा नहीं, देशभक्ति और आत्मनिर्भरता का झंडा भी तैयार कर रही है। 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में सूरत की भूमिका बेहद अहम साबित हो रही है। Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।