सोनभद्र खदान हादसा: 45 घंटे से रेस्क्यू जारी, 5 शव मिले, 9 मजदूरों की तलाश अब भी जारी

sonbhadra-mine-accident-rescue-operation-75-ton-rock-5-bodies

सोनभद्र खदान हादसा: 45 घंटे से रेस्क्यू जारी, 5 शव मिले, 9 मजदूरों की तलाश अब भी जारी

सोनभद्र खदान हादसा 45 घंटे से रेस्क्यू जारी 5 शव मिले 9 मजदूरों की तलाश अब भी जारी

 75 टन चट्टान बना सबसे बड़ा रोड़ा

sonbhadra-mine-accident-rescue-operation-75-ton-rock-5-bodies sonbhadra mine accident: सोनभद्र की बिल्ली स्थित कृष्णा माइनिंग स्टोन खदान में शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे के बाद से बचाव अभियान बिना रुके चल रहा है 45 घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन मलबे का बोझ, पानी से भरी खदान और लगातार गिरते बोल्डर हर कदम पर रेस्क्यू टीमों को चुनौती दे रहे हैं। मौत और उम्मीद के बीच की यह जंग अभी भी जारी है।

NDRF–SDRF की टीमों के सामने ‘दीवार’ बनकर खड़ी चट्टान

डीएम बीएन सिंह के अनुसार, खदान के अंदर 70 से 75 टन की चट्टानें रास्ता रोककर खड़ी हैं। उन्हें हटाने की कोशिशें लगातार हो रही हैं, लेकिन पानी और गहराई इस काम को बेहद धीमा बना रही है। रेस्क्यू टीमों के उपकरण जैसे ही आगे बढ़ते हैं, ढीली मिट्टी और बोल्डर नीचे खिसक आते हैं मानो खदान खुद अपनी कहानी छिपाए रखना चाहती हो।

परिजन खदान के बाहर आस लगाए बैठे

डॉग स्क्वायड को भी गहराई में जीवन के किसी संकेत की तलाश में लगाया गया है। खदान से कुछ दूरी पर बैठे परिजन हर आवाज़ पर चौंक जाते हैं। किसी के फोन की रिंगटोन हो, किसी मशीन की हल्की गूंज उन्हें लगता है शायद कोई बचा हो… शायद कोई पुकार रही हो। यह प्रतीक्षा अब पीड़ा में बदल चुकी है, लेकिन उम्मीद अभी भी जिंदा है।

ड्रिलिंग के दौरान पहाड़ का 100 फीट हिस्सा टूटकर गिरा

15 नवंबर दोपहर लगभग 3 बजे, बिल्ली गांव की इस खदान में ड्रिलिंग चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नौ कंप्रेशर पर लगातार काम हो रहा था अचानक पहाड़ का 100 फीट हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा 14 मजदूर मलबे में दब गए. कुछ भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं रविवार देर रात दो और शव मिले।बाकी 9 मजदूरों का अभी भी कोई पता नहीं।

 मलबा हटेगा तभी स्थिति साफ होगी-DM का बयान

डीएम बीएन सिंह ने कहा कि अभी कुछ भी अंतिम रूप से कहना संभव नहीं है। मलबा हटने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वास्तव में कितने लोग दबे हैं और उनकी स्थिति क्या है। हादसे के बाद मेसर्स कृष्णा माइनिंग कंपनी के मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खदान मालिक मौके से फरार है। डीएम ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। sonbhadra-mine-accident-rescue-operation-75-ton-rock-5-bodies Read More:- क्या आपकी नौकरी खतरे में है? AI से लड़ने का असली तरीका जानिए!

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।