किडनी की बीमारी से जूझते-जूझते रहे सतीश शाह : हंसाने वाला पूरी इंडस्ट्री रुला गया

satish-shah-death-news-kidney-disease-sarabhai-vs-sarabhai-actor

किडनी की बीमारी से जूझते-जूझते रहे सतीश शाह : हंसाने वाला पूरी इंडस्ट्री रुला गया

किडनी की बीमारी से जूझते-जूझते रहे सतीश शाह  हंसाने वाला पूरी इंडस्ट्री रुला गया

एक्टर सतीश शाह की किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हालत बिगड़ी

हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह नहीं रहे। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र थी 74 साल। मौत की खबर ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को, बल्कि उन लाखों दर्शकों को भी सदमे में डाल दिया है जिन्होंने उन्हें साराभाई वर्सेस साराभाई में इंद्रवदन साराभाई के रूप में प्यार दिया। satish-shah-death-news-kidney-disease-sarabhai-vs-sarabhai-actor

बीमारी से जंग लड़ते-लड़ते जिंदगी हार गए

सतीश शाह बीते कई महीनों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। परिवार के करीबियों के मुताबिक इलाज के बाद वे ठीक हो रहे थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी। एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। उनके मैनेजर ने बताया कि पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार रविवार को होगा। कॉमेडियन और उनके करीबी दोस्त जॉनी लीवर ने बताया आज सुबह तक सब ठीक था। खाना खाने के बाद अचानक वो गिर पड़े। समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। हम सब सदमे में हैं।

मौत से कुछ घंटे पहले ली थी सेल्फी कहा था, ‘देखो मैं कितना स्मार्ट लग रहा हूं’

फिल्ममेकर विवेक शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह ही उनकी सतीश शाह से चैट हो रही थी। उन्होंने अपनी एक ताज़ा सेल्फी भेजी थी। मुस्कुराते हुए। चेहरे पर आत्मविश्वास साफ दिख रहा था। संदेश में लिखा “देख, मैंने 20-22 किलो वजन कम किया है। अब मैं कितना स्मार्ट लग रहा हूं। नवंबर से फिर काम शुरू करेंगे।” किसी ने नहीं सोचा था कि यही उनकी आखिरी तस्वीर होगी।

साराभाई वाले पापा नहीं रहे साथी कलाकारों ने जताया दुख

राजेश कुमार, जिन्होंने साराभाई वर्सेस साराभाई में रोशेश का किरदार निभाया था, बोले “ये सबसे मुश्किल पल है। ऐसा लगता है जैसे मैंने पिता खो दिया। सतीश जी ह्यूमर और इंसानियत की मिसाल थे। सोशल मीडिया पर भी शोक संदेशों की बाढ़ है। हर कोई यही कह रहा है ये सिर्फ एक एक्टर का निधन नहीं, एक युग का अंत है। satish-shah-death-news-kidney-disease-sarabhai-vs-sarabhai-actor

थिएटर से बॉलीवुड, टीवी तक हर जगह अपनी पहचान छोड़ी

  • जन्म: 25 जून 1951, मुंबई के मांडवी क्षेत्र में
  • शिक्षा: जेवियर कॉलेज, फिर पुणे का FTII
  • शादी: साल 1972 में मधु शाह से
  • करियर की शुरुआत: 1970, फिल्म भगवान परशुराम
  • टीवी डेब्यू: 1984, ये जो है जिंदगी—जहां 55 एपिसोड में 55 किरदार निभाए
  • बड़े शो: साराभाई वर्सेस साराभाई, कॉमेडी सर्कस, घर जमाई, फिल्मी चक्कर
  • फिल्में: कल हो ना हो, मैं हूं ना, फना, ओम शांति ओम, हम आपके हैं कौन
  • सम्मान: 2015 में FTII सोसाइटी के सदस्य बने
सतीश शाह सिर्फ कॉमेडी एक्टर नहीं थे। वे टाइमिंग के जादूगर थे। चेहरे पर बिना भाव बदले भी दर्शकों को हंसा देते थे—ये कला हर किसी के पास नहीं होती।

आखिरी वक्त तक काम करने की इच्छा

करीबी बताते हैं कि डायलिसिस के बावजूद वे काम से जुड़े रहे। नई स्क्रिप्ट पर चर्चा करते थे। कहते थे जब तक सांस है, एक्टिंग नहीं छोड़ूंगा। उनका जीवन एक सच्ची कहानी था। संघर्ष, मेहनत और मुस्कुराहट की कहानी। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

राज्य

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में मध्य प्रदेश से तरुण चुघ को मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिससे केंद्र में प्रदेश का प्रभाव और मजबूत होगा।

भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ का शक्ति प्रदर्शन, 12 माह सेवा और वेतन वृद्धि की मांग तेज

राज्य

भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ का शक्ति प्रदर्शन, 12 माह सेवा और वेतन वृद्धि की मांग तेज

भोपाल के अंबेडकर मैदान में बड़ी संख्या में कर्मचारी और प्रशिक्षक एकत्र हुए, जहां उन्होंने सम्मानजनक वेतन वृद्धि और जॉब सुरक्षा की मांग की।

किस्मत हो तो ऐसी: पन्ना में आदिवासी परिवार को दोबारा मिला हीरा, कीमत करीब 30 लाख रुपए

राज्य

किस्मत हो तो ऐसी: पन्ना में आदिवासी परिवार को दोबारा मिला हीरा, कीमत करीब 30 लाख रुपए

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी परिवार को 11.19 कैरेट का कीमती हीरा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है।

धामी सरकार का विकास फोकस: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ की लागत से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण

राज्य

धामी सरकार का विकास फोकस: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ की लागत से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के काशीपुर में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विकास परियोजनाओं का जायजा लिया और यातायात व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए।

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता से पूछा- इतनी जल्दबाजी क्या है?

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता से पूछा- इतनी जल्दबाजी क्या है?

राम मंदिर चढ़ावा कथित गबन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि मामले को अवकाश के बाद सूचीबद्ध किया जाएगा।