राहुल की दो सभाओं में PM और नीतीश पर बड़ा हमला, बोले - वोट के लिए नाच लेंगे मोदी जी..

rahul-gandhi-attacks-modi-nitish-in-bihar-rallies

राहुल की दो सभाओं में PM और नीतीश पर बड़ा हमला, बोले - वोट के लिए नाच लेंगे मोदी जी..

राहुल की दो सभाओं में pm और नीतीश पर बड़ा हमला बोले - वोट के लिए नाच लेंगे मोदी जी

Rahul Gandhi attacks Modi in Bihar: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बुधवार (29 अक्टूबर) को चुनावी सभा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, बेरोजगारी, पलायन और ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर जमकर हमला बोला।

'मोदी जी ट्रंप से डरते हैं'

दरभंगा की सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा— "मोदी जी ट्रंप से डरते हैं। 50 बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोला है। मैंने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर बंद कराया है। ट्रंप अलग-अलग देशों में जाकर उनका अपमान कर रहा है। वह कहता है कि मैंने मोदी को झुका दिया। यह देश का अपमान है और मोदी जी इसके खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते।" राहुल ने प्रधानमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि "जो प्रधानमंत्री अपने ही देश के सम्मान की रक्षा न कर सके, वह बिहार में विकास लाने की बात करते हैं। मगर बिहार के लोग समझदार हैं और अब वह झूठे वादों में नहीं आने वाले।"

'नाटक और ड्रामा करते हैं मोदी’

राहुल गांधी ने कहा— "मोदी जी वोट के लिए कोई भी नाटक कर सकते हैं। आपको बस उनका सच समझना होगा। अगर आप उनसे कह देंगे कि नाचिए, तो वह नाचेंगे भी।" उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा यमुना नदी में स्नान करने वाले कार्यक्रम पर भी कटाक्ष किया और कहा— "यमुना का पानी इतना गंदा है कि कोई भी उसमें जाए तो बीमार हो जाएगा। मगर मोदी जी ने मीडिया के सामने ड्रामा किया। एक साफ पानी वाले छोटे तालाब में स्नान किया और कहा- देखो 56 इंच की छाती है। पीछे पाइप लगाकर साफ पानी डाला गया और मीडिया ने बताया कि मोदी जी ने यमुना में स्नान किया। यह सब चुनावी नौटंकी है।" https://youtube.com/shorts/4Ww8a75BVE4?si=gb8vSn1STj2Zkyjc

राहुल गांधी ने उठाया बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा

राहुल गांधी ने रैली में कहा कि बिहार के युवा आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा— "बिहार के नौजवान देशभर में दिहाड़ी मजदूरी करने पर मजबूर हैं। हर साल लाखों युवक रोज़गार की तलाश में दिल्ली, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र जाते हैं। यह पलायन सरकार की विफलता का नतीजा है।" उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और गठबंधन की सरकार आई तो युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी योजना लागू की जाएगी और सरकारी रिक्तियों को तुरंत भरा जाएगा।

Rahul Gandhi attacks Modi in Bihar: अडानी पर फिर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने भाषण में उद्योगपति गौतम अडानी का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि— "मोदी जी की सरकार सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए काम करती है। देश की संपत्ति इन्हें बेची जा रही है। एयरपोर्ट, रेलवे, बंदरगाह—सब एक ही व्यक्ति को दे दिए गए। किसानों की जमीन भी कॉरपोरेट को दी जा रही है।" उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हक के लिए है और वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

चुनाव आयोग पर हमला

राहुल गांधी ने SIR (Special Investigation Report) को लेकर भी केंद्र और चुनाव आयोग (EC) पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

'20 साल पुरानी सरकार बदलने का वक्त आ गया है'

राहुल गांधी से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा— "बिहार को 20 साल से एक ही चेहरा शासन कर रहा है। अब बदलाव का वक्त आ गया है। किसान जानते हैं कि अगर पुराना बीज बार-बार इस्तेमाल करेंगे तो फसल खराब हो जाएगी। इसलिए अब नए बीज की जरूरत है और वह नया बीज है – रोजगार, शिक्षा और विकास।"

'बेरोजगारी और महंगाई हटाना मेरी पहली प्राथमिकता'

Rahul Gandhi attacks Modi in Bihar: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली सरकार में उन्होंने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और उसे निभाने की कोशिश भी शुरू की थी। उन्होंने कहा— "बिहार आज भी देश का सबसे गरीब राज्य है। यहां सबसे ज्यादा पलायन होता है। अगर बिहार को आगे बढ़ाना है तो यहां उद्योग लगाने होंगे, शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश करना होगा। मौका दीजिए, मैं बिहार बदलकर दिखाऊंगा।"

संबंधित सामग्री

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।