पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड की हत्या

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की POK में हत्या

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड में से एक हमज़ा बुरहान की POK में अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की गई। हमजा आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ था।

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की POK में हत्या

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड की हत्या

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक हमज़ा बुरहान की POK में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलवामा आतंकी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गये थे। रिपोर्ट के अनुसार 2019 के पुलवामा हमले के मुख्य साज़िशकर्ताओं में से एक जिसमें 40 से ज्यादा CRPF जवान शहीद हो गए थे उसे POK में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया है। 'डॉक्टर' के नाम से मशहूर हमजा पर मुजफ्फराबाद में हमला हुआ था और उसके शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। 

सरकार ने किया आतंकी घोषित

पुलवामा का रहने वाला बुरहान जिसका असली नाम अर्जुमंद गुलज़ार डार है उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 में आतंकवादी घोषित कर दिया था। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा का काफी करीबी था। उसे 2019 के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक माना जाता था, इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

भारत से गया पाकिस्तान

सरकार के मुताबिक, हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। 23 साल का हमजा, आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा था। अल बद्र को भारत सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था। वहां जाकर वह अल बद्र में शामिल हो गया और बाद में संगठन का सक्रिय आतंकी और कमांडर बन गया था। अभी वह पाकिस्तान से ही काम कर रहा था। उस पर आरोप है कि वह यूथ को अल बद्र में शामिल होने के लिए उकसाता था और फंडिंग भी करता था।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

आतंक के लिए पाकिस्तान भेज रहा था पैसा, जैश आतंकी गिरफ्तार

आतंक के लिए पाकिस्तान भेज रहा था पैसा, जैश आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS ने 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़ा था।

बलबंत हवारा की पैरोल पर CM मान की गवर्नर से मुलाकात, पंजाब की सियासत गरमाई

बलबंत हवारा की पैरोल पर CM मान की गवर्नर से मुलाकात, पंजाब की सियासत गरमाई

भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी मां की खराब सेहत के चलते पैरोल देने की मांग की। हवारा 1995 में बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हैं।

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ का प्लान,जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ का प्लान,जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। संदिग्धों ने दिल्ली में हिंसा फैलाने का प्लान बनाया था।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026