PM Modi Rozgar Mela 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने 16वें रोजगार मेले में 51 हजार युव...

pm-modi-rozgar-mela-2025-appointment-letters-youth-empowerment

PM Modi Rozgar Mela 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने 16वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- भारत के पास है असीमित शक्ति और युवा सामर्थ्य

pm modi rozgar mela 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने 16वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र बोले- भारत के पास है असीमित शक्ति और युवा सामर्थ्य

51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

PM Modi Rozgar Mela 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से आयोजित 16वें रोजगार मेले में भाग लेते हुए देशभर से चयनित 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को स्थायी रोजगार मिले। प्रधानमंत्री ने सभी नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी का उद्देश्य एक ही है — राष्ट्र सेवा।

 भारत की सबसे बड़ी पूंजी- युवा और लोकतंत्र

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की दो सबसे अनमोल ताकतों को पहचान रही है – युवा शक्ति और लोकतंत्र। उन्होंने कहा कि देश का युवा हमारे भविष्य की गारंटी है और सरकार का लक्ष्य है कि इस शक्ति को समृद्धि का आधार बनाया जाए। रोजगार मेलों के माध्यम से लाखों युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिल रहे हैं। read more: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पत्नी संग बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल,लिया आशीर्वाद

 नई रोजगार प्रोत्साहन योजना की घोषणा

PM Modi Rozgar Mela 2025: प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में एक नई रोजगार प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने ₹1 लाख करोड़ का बजट तय किया है, जिससे करीब 3.5 करोड़ रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

 मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर बना रोजगार की नई शक्ति

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और Mission Manufacturing के तहत बड़ी संख्या में रोजगार अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बीते वर्षों में मजबूत आधार मिला है और यह युवाओं के लिए स्थानीय व वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए द्वार खोल रहा है।

 भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर

PM Modi Rozgar Mela 2025: अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, और यह युवाओं की मेहनत और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि ILO की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 वर्षों में 90 करोड़ भारतीयों को कल्याण योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे नए रोजगार भी उत्पन्न हुए हैं। उन्होंने सभी नव-नियुक्त युवाओं से अपील की कि वे इस विकास यात्रा का हिस्सा बनें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। read more: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका  

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।