MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका

madhya-pradesh-heavy-rain-alert-flood-warning-2025

MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका

mp heavy rain alert मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका

मानसून की जबरदस्त दस्तक, 19 जिलों में रेड अलर्ट

MP Heavy Rain Alert:  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जुलाई को प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट खासतौर पर पूर्वी और मध्य क्षेत्रों के लिए है, जहां बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

 निम्न दबाव का क्षेत्र बना भारी बारिश की वजह

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल से बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ चुका है। इसका असर 11 से 14 जुलाई के बीच देखने को मिलेगा, जब कई इलाकों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

अलर्ट वाले जिलों की सूची जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, पन्ना, दमोह, विदिशा, रायसेन, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली और डिंडोरी शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। read more:  प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पत्नी संग बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल,लिया आशीर्वाद

बाढ़ जैसे हालात, नर्मदा के किनारे बढ़ा जलस्तर

लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंडला, जबलपुर और नरसिंहपुर में नदियों का पानी पुल-पुलियों के ऊपर से बह रहा है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खासकर नर्मदा नदी के किनारे बसे इलाकों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

खेती को फायदा, लेकिन जानमाल का खतरा बरकरार

MP Heavy Rain Alert: हालांकि सामान्य से 74% अधिक वर्षा के कारण खेती को इस बार अच्छा लाभ होने की उम्मीद है, लेकिन जलभराव और बाढ़ की वजह से ग्रामीण इलाकों में फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, निचले इलाकों से दूर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। read more: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन-दिल्ली दौरा आज, कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल  

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।