पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

palghar-toxic-gas-leak-evacuation-maharashtra

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

पालघर में जहरीली गैस लीक 2600 लोगों को किया शिफ्ट

Palghar gas leak: महाराष्ट्र के पालघर के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक यूनिट से ओलियम (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) गैस का रिसाव हुआ। गैस लीक के कारण स्थानीय नागरिकों और मजदूरों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। साथ ही, लोगों ने आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी की शिकायत आई। अचानक हुए इस रिसाव से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। 

ओलियम गैस लीक

ओलियम गैस लीक

पालघर के तारापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित 'भगेरिया केमिकल्स कंपनी' से करीब 2:00 से 2:15 बजे के बीच ओलियम गैस (Oleum gas) का रिसाव शुरू हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, NDRF और आपातकालीन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमें गैस रिसाव रोकने की कोशिश में लगी हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके से करीब 2600 लोगों को शिफ्ट किया है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

[caption id="attachment_138320" align="alignnone" width="1171"]जान बचाकर भागे लोग जान बचाकर भागे लोग[/caption]

Palghar gas leak: सभी विभाग अलर्ट पर

जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। आपातकालीन कक्ष, राजस्व विभाग, MIDC, अग्निशमन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग सहित सभी विभागों अलर्ट मोड पर है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजू वसावे मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से कंपनी की ओर जाने वाले रास्ते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

डेढ़-2 km तक सफेद धूंध 

तारापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट से डेढ़ से 2 किलोमीटर के दायरे में इस गैस का असर महसूस देखा जा रहा है। हवा के साथ यह गैस हर तरफ फैल रही है। इसके चलते कैमलिन नाका और टाकी नाका के बीच का औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी इलाका इस गैस से प्रभावित हुआ। MIDC दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 1 टन ओलियम गैस का स्टॉक प्रभावित होने की आशंका है। पूरे इलाके में सफेद धुंध की एक मोटी चादर फैल गई है। एहतियात के तौर पर तारापुर विद्यामंदिर स्कूल के छात्रों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया, और अन्य संस्थानों के श्रमिकों को भी सुरक्षित जगह पर जाने के निर्देश दिए गए।

संबंधित सामग्री

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

राज्य

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, सरकार से दूसरी बातचीत भी बेनतीजा; 15वें दिन प्रदर्शन जारी

राज्य

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, सरकार से दूसरी बातचीत भी बेनतीजा; 15वें दिन प्रदर्शन जारी

जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 15 दिनों से जारी है। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

राज्य

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ से गंभीर स्थिति, नदियां उफान पर, कई मकान और फसलें बर्बाद।

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, 'हर-हर महादेव' के गूंजे जयकारे

राज्य

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, 'हर-हर महादेव' के गूंजे जयकारे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की, जिससे वहां बम बम भोले के नारे और उत्साह का माहौल बना।

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

खेल

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दर्शकों को मुफ्त एंट्री देने का फैसला किया है। सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।