पाकिस्तान: अमेरिका को सौंप दिए थे परमाणु हथियार, CIA के पूर्व अफसर का दावा

pakistan-gave-nuclear-control-to-usa-cia-officer-john-kiriakou-claims

पाकिस्तान: अमेरिका को सौंप दिए थे परमाणु हथियार, CIA के पूर्व अफसर का दावा

पाकिस्तान अमेरिका को सौंप दिए थे परमाणु हथियार cia के पूर्व अफसर का दावा

CIA के पूर्व अफसर का दावा हमने मुशर्रफ को ‘खरीद’ लिया था

pakistan gave nuclear control: अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकू ने पाकिस्तान और अमेरिका की गुप्त डील का चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया था। जॉन किरियाकू ने यह दावा एक खास इंटरव्यू में न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में किया। उन्होंने कहा अमेरिका ने मुशर्रफ को लाखों डॉलर की आर्थिक और सैन्य मदद देकर खरीद लिया था। इसके बदले उन्होंने हमें पाकिस्तान की सुरक्षा और परमाणु कार्यक्रम तक पूरी पहुंच दे दी।

दोहरा खेल खेल रहे थे मुशर्रफ– CIA अफसर

किरियाकू ने कहा कि मुशर्रफ ने एक तरफ अमेरिका से दोस्ती का दिखावा किया, लेकिन दूसरी ओर भारत के खिलाफ आतंकी संगठनों को पाकिस्तान से खुला समर्थन मिलता रहा। उन्होंने कहा मुशर्रफ ने आतंकवाद पर अमेरिका के साथ सहयोग का नाटक किया, लेकिन पाकिस्तानी सेना और ISI भारत के खिलाफ आतंकी संगठनों को समर्थन देते रहे।

2002 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के करीब थे

जॉन किरियाकू ने यह भी दावा किया कि 2002 में भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा अमेरिका ने अपने राजनयिक परिवारों को इस्लामाबाद से हटा लिया था। हमें लगा था कि परमाणु युद्ध हो सकता है। बाद में अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने आकर तनाव कम कराया।”

2008 मुंबई हमलों पर बड़ा बयान

2008 के 26/11 मुंबई हमलों पर किरियाकू ने कहा मुझे शुरू से ही पता था कि यह अल-कायदा नहीं बल्कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों का हमला था। दुनिया जानती थी पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैला रहा है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा था।

अब्दुल क़ादिर खान को सऊदी अरब ने बचाया

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को अमेरिका की कार्रवाई से सऊदी अरब ने बचाया। सऊदी ने अमेरिका पर दबाव डाला कि अब्दुल कादिर खान को न छेड़ा जाए, जिसके बाद कार्रवाई टाल दी गई।

अमेरिका-सऊदी रिश्ते पर भी निशाना

किरियाकू ने अमेरिकी विदेश नीति पर हमला करते हुए कहा अमेरिका लोकतंत्र की बात करता है, लेकिन असल में उसके रिश्ते पूरी तरह फायदे पर आधारित होते हैं। अमेरिका तेल लेता है और बदले में सऊदी को हथियार देता है।

ओसामा बिन लादेन महिलाओं के कपड़े पहनकर भागा

उन्होंने अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को लेकर भी खुलासा किया “बिन लादेन तोरा बोरा की पहाड़ियों से महिलाओं के कपड़े पहनकर भागा। एक ट्रांसलेटर, जो अल-कायदा का एजेंट था, उसने अमेरिकी सेना को धोखा दिया। किरियाकू ने कहा कि बाद में 2011 में बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में मिला और वहीं मारा गया। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

संबंधित सामग्री

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

मनोरंजन

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

बॉलीवुड फिल्म आवारापन के सीक्वल आवारापन 2 का टीजर रिलीज हो गया है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

राज्य

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

भाजपा मध्य प्रदेश ने ''पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान'' के तहत ऑनलाइन परीक्षा और डिजिटल प्रशिक्षण की शुरुआत की है, जो 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा।

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

राज्य

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में मध्य प्रदेश से तरुण चुघ को मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिससे केंद्र में प्रदेश का प्रभाव और मजबूत होगा।

भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ का शक्ति प्रदर्शन, 12 माह सेवा और वेतन वृद्धि की मांग तेज

राज्य

भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ का शक्ति प्रदर्शन, 12 माह सेवा और वेतन वृद्धि की मांग तेज

भोपाल के अंबेडकर मैदान में बड़ी संख्या में कर्मचारी और प्रशिक्षक एकत्र हुए, जहां उन्होंने सम्मानजनक वेतन वृद्धि और जॉब सुरक्षा की मांग की।

किस्मत हो तो ऐसी: पन्ना में आदिवासी परिवार को दोबारा मिला हीरा, कीमत करीब 30 लाख रुपए

राज्य

किस्मत हो तो ऐसी: पन्ना में आदिवासी परिवार को दोबारा मिला हीरा, कीमत करीब 30 लाख रुपए

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी परिवार को 11.19 कैरेट का कीमती हीरा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है।