राजस्थान में सड़क हादसा, बिहार में ट्रेनें लेट, उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

north-india-weather-fog-accident-train-delay-coldwave

राजस्थान में सड़क हादसा, बिहार में ट्रेनें लेट, उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

 राजस्थान में सड़क हादसा बिहार में ट्रेनें लेट उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में सर्द मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कहीं घना कोहरा हादसों की वजह बन रहा है, तो कहीं भीषण ठंड ने सामान्य गतिविधियों को थाम दिया है। बुधवार सुबह राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड से मौसम से जुड़ी कई गंभीर खबरें सामने आईं।

राजस्थान: कोहरे में चार वाहन टकराए, 10 लोग घायल

राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां भी टकरा गईं। हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह सुबह के समय कम विजिबिलिटी रही। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। बहरोड़ इलाके में सुबह के समय ट्रैफिक धीमा रहा और वाहन रेंगते नजर आए। यहां रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

बिहार: घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

बिहार के अररिया, पूर्णिया समेत पांच जिलों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कम से कम पांच ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई अन्य शहरों में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

मध्य प्रदेश और यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को ग्वालियर, रीवा समेत करीब 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है। राजस्थान के मौसम ले रहा करवट उत्तर प्रदेश सहित देश के छह राज्यों में भी अगले दो दिनों के बाद बारिश हो सकती है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है।

उत्तराखंड: चीन सीमा के पास नदियां जमीं

उत्तराखंड में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तरकाशी जिले की चीन सीमा से सटी नेलांग घाटी में नदियां पूरी तरह जम गई हैं। ऊपरी इलाकों में झरने बर्फ में तब्दील हो चुके हैं।   पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश और केदारनाथ धाम में तापमान माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

संबंधित सामग्री

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में नवविवाहित जोड़े के साथ लूटपाट, अपहरण का प्रयास और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना गुरुवार को हुई, तीन अपराधी गिरफ्तार।

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

देश-विदेश

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ा। कई घायल, 2 की मौत। प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया।

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

हिमाचल सरकार ने 'अपना परिवार सुखी परिवार योजना' के तहत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें गरीब परिवारों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

देश-विदेश

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति योजनाओं में वित्तीय बढ़ोतरी की मांग की है।

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

राज्य

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

बालाघाट आईटीआई के अधिकारियों ने प्रमोशन सूची में अपने नाम न होने पर नाराजगी व्यक्त की, प्रमोशन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।