उत्तर भारत में हड्डियां जमा देने वाली ठंड: कश्मीर में पारा शून्य, सीकर 2.1 डिग्री

north-india-cold-wave-zero-visibility-jet-stream-weather-alert

उत्तर भारत में हड्डियां जमा देने वाली ठंड: कश्मीर में पारा शून्य, सीकर 2.1 डिग्री

उत्तर भारत में हड्डियां जमा देने वाली ठंड कश्मीर में पारा शून्य सीकर 21 डिग्री

North India Cold Wave: उत्तर भारत में ठंड ने इस बार कोई नरमी नहीं दिखाई। रविवार की सुबह जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले ठिठुरन ने बता दिया कि सर्दी अपने चरम पर है। कश्मीर घाटी में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया  वहीं राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में पारा 2.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। Read More:- Raipur Nagpur train cancellation: 26-29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रद्द, यात्री चेक कर ले लिस्ट

North India Cold Wave: राजस्थान से पंजाब तक ठंड का असर

राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया.  करौली में 2.4 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, पाली में 3.6 डिग्री और दौसा में 3.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया  गांवों में अलाव जलते नजर आए और सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा . पंजाब और हरियाणा की हालत भी अलग नहीं रही । हरियाणा के हिसार में तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया, पंजाब के फरीदकोट में 3.4 डिग्री, पटियाला में 4.6 डिग्री और अमृतसर व लुधियाना में 4.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, अमृतसर और जालंधर में तो दृश्यता लगभग शून्य रही जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

जेट स्ट्रीम ने बढ़ाई ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार इस बार ठंड की बड़ी वजह जेट स्ट्रीम है. ये तेज रफ्तार हवाएं जमीन से करीब 12.6 किलोमीटर ऊपर चलती हैं । इस बार इनकी गति 262 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है. इसी कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं तेजी से पहुंच रही हैं और तापमान लगातार गिर रहा है।

अगले पांच दिन और मुश्किल

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिन तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा 23 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

घने कोहरे के कारण रविवार को 13 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। कई उड़ानें देरी से चलीं ।  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक फॉग विंडो घोषित कर रखी है.। इस दौरान कम दृश्यता के कारण उड़ानों के संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

खेल

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए। उन्होंने भारतीय युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।