NEET-UG 2026 पेपर लीक केस

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, 5 राज्यों में बिका पेपर

CBI ने NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र और राजस्थान में पेपर लीक के प्रमुख केंद्र खुलासे।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, 5 राज्यों में बिका पेपर

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी की पहचान डॉक्टर मनोज शिरूरे के रूप में हुई। वह लातूर के रहने वाले हैं। डॉ. मनोज ने एक कोचिंग सेंटर के मालिक के बेटे सहित 3 छात्रों को आरोपी पीवी कुलकर्णी से केमिस्ट्री के क्वेश्चन पेपर दिलाए थे।

49 जगहों पर तलाशी

पकड़ा गया दूसरा आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है। वह पुणे स्थित कोचिंग सेंटर डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी (APMA) में फिजिक्स का फैकल्टी है। उसे NEET UG 2026 परीक्षा के लीक हुए फिजिक्स के क्वेश्चन गिरफ्तार हुई मनीषा हवलदार से मिले थे। इस मामले में पूरी कड़ी और साजिश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। CBI ने अब तक अलग-अलग जगहों पर 49 जगहों पर तलाशी ली है और कई अहम दस्तावेज़, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

5 राज्यों में बिका पेपर

CBI जांच में खुलासा हुआ है कि नीट का पेपर 5 राज्यों में बिका था। सबसे ज्यादा बिक्री महाराष्ट्र में हुई और दूसरा राजस्थान है। CBI का कहना है कि बाद पेपर लीक का मामला और बड़ा निकल सकता है। जांच एजेंसी अभी यह तय नहीं कर पा रही कि कितने छात्रों ने पेपर खरीदा था। CBI को महाराष्ट्र और राजस्थान में पेपर के प्रिंट निकालकर बेचने के सबूत मिले हैं। पेपर लीक का सबसे बड़ा केंद्र महाराष्ट्र था। यहीं से राजस्थान और दूसरे राज्यों तक ‘क्वेश्चन बैंक’ पहुंचा।

खातों की जांच

जांच एजेंसी अब उन पेरेंट्स की लिस्ट तैयार कर रही है, जिनके बैंक खातों से शिवराज मोटेगांवकर, पी.वी. कुलकर्णी या उनकी सहयोगी मनीषा वाघमारे (पुणे) के खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे। NTA के अलावा बाहर के कुछ किरदार अभी शक के दायरे में हैं। CBI जल्द ही दूसरे राज्यों में छापेमारी करेगी।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

नागपुर में क्लोरीन गैस हुई लीक, 40 से अधिक लोग बीमार

नागपुर में क्लोरीन गैस हुई लीक, 40 से अधिक लोग बीमार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट से क्लोरीन गैस लीक होने से 40 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026