22 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर! NEET की नई तारीख घोषित, जानिए पूरा प्लान

NEET UG 2026 New Exam Date Announced

22 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर! NEET की नई तारीख घोषित, जानिए पूरा प्लान

NEET-UG 2026 की नई परीक्षा तारीख घोषित हो गई है। पेपर लीक विवाद के बाद अब 21 जून को दोबारा एग्जाम होगा। जानिए NTA का पूरा प्लान और जांच की बड़ी अपडेट।

22 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर neet की नई तारीख घोषित जानिए पूरा प्लान 

AI इमेज |

NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब NEET-UG का दोबारा एग्जाम 21 जून 2026, रविवार को कराया जाएगा।

इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था। देशभर में विरोध प्रदर्शन और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद सरकार ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया।

छात्रों को दोबारा फीस नहीं देनी होगी

NTA ने साफ किया है कि जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।एजेंसी के मुताबिक पहले जमा की गई फीस वैध रहेगी और पुराने परीक्षा केंद्रों पर ही एग्जाम कराने की तैयारी है। नए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

पेपर लीक के बाद देशभर में विरोध

NEET पेपर लीक मामले को लेकर कई राज्यों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली समेत कई शहरों में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर परीक्षा रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के आवास पर हाईलेवल बैठक भी हुई, जिसमें दोबारा परीक्षा कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा की गई।

CBI जांच में अब तक कई गिरफ्तारियां

पेपर लीक मामले की जांच अब CBI कर रही है। जांच एजेंसी ने अब तक कई राज्यों में छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र से जुड़े आरोपियों पर पेपर लीक नेटवर्क चलाने का आरोप है।जांच में सामने आया कि राजस्थान के सीकर तक कथित तौर पर लीक पेपर पहुंचाया गया था। आरोप है कि छात्रों से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपए वसूले गए।

ऐसे हुआ पेपर लीक?

CBI जांच में पता चला है कि प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन कर PDF में बदला गया और फिर उसे छात्रों तक पहुंचाया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, राजस्थान के सीकर में कुछ कोचिंग सेंटरों तक पेपर पहुंचा था।बताया जा रहा है कि वायरल हुए ‘गेस पेपर’ में असली परीक्षा के 180 सवालों में से करीब 150 सवाल हूबहू मिले। इससे पूरे देश में परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए।

संबंधित सामग्री

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

देश-विदेश

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन, बिहार की स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर 4 km चले पैदल

राज्य

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन, बिहार की स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर 4 km चले पैदल

Following Gen Z's NEET paper leak outcry, Gen Alpha students in Bihar's Gaya marched to demand basic school amenities.

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

देश-विदेश

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

महाराष्ट्र की 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। नीट पेपर लीक से जुड़ी अनियमितताओं के बाद बढ़ रहे हैं ऐसे मामले।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, दीपके बोले - झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

देश-विदेश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, दीपके बोले - झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक मामले में इस्तीफा दिया। NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच यह घटनाक्रम हुआ।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक के कारण इस्तीफा दिया