Gen Alpha Protests in Bihar

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन, बिहार की स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर 4 km चले पैदल

Following Gen Z's NEET paper leak outcry, Gen Alpha students in Bihar's Gaya marched to demand basic school amenities.

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन, बिहार की स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर 4 km चले पैदल

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन

NEET Paper Leak में Gen Z के प्रदर्शन के बाद अब Gen Alpha भी प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच बिहार के गया के टिकारी प्रखंड स्थित सिमुआरा मध्य विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए आवाज बुलंद की। छठी से 8वीं कक्षा के दर्जनों छात्र स्कूल में पीने का साफ पानी, बेहतर मिड-डे मील, शौचालय, बिजली, पंखे, यूनिफॉर्म और नियमित पढ़ाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर अनुमंडल कार्यालय (SDM कार्यालय) पहुंच गए।

Gen Alpha का प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे SDM कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वे यहां से हटेंगे नहीं। छोटे-छोटे बच्चों का यह शांतिपूर्ण विरोध शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को सामने लाने वाला था। मामला सामने आने के बाद टिकारी के SDM प्रवीण कुंदन ने स्कूल की स्थिति की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की। समिति में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र पासवान को शामिल किया। टीम को स्कूल का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया। 

विद्यालय का औचक निरीक्षण

इसके अगले दिन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यम कुमार गौरव और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमन ने भी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और स्कूल प्रशासन को 7 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कक्षाओं की पढ़ाई, मिड-डे मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई, बिजली, पंखों और शौचालय जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई। स्कूल को तत्काल सफाई, मरम्मत, पौष्टिक भोजन, बिजली की वायरिंग पूरी कराने, सभी कमरों में पंखे लगाने और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने के आदेश दिए गए।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की घोषणा की और उच्च शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

उत्तराखंड में नवनिर्मित बैली ब्रिज बह गया, बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी बारिश और बाढ़ का कहर जारी।

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

बिहार के मसौढ़ी में एक गर्भवती विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को दरधा नदी के किनारे चोरी-छिपे जला दिया गया। पुलिस ने जले हुए अवशेष बरामद किए।

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति गंभीर। नदियों के जलस्तर में वृद्धि, हजारों लोग प्रभावित।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026