नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर, प्रयागराज और कानपुर में भी होगा ठहराव

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिली। ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगे और इसका संचालन जल्द शुरु होने की उम्मीद है।

By : सोनिया रायकवार
वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर, प्रयागराज और कानपुर में भी होगा ठहराव

नई दिल्ली/वाराणसी। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिलने के बाद इसके संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित रूट के मुताबिक यह ट्रेन वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन का ठहराव प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी प्रस्तावित है। इस ट्रेन के शुरू होने से पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और कानपुर क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी के बीच तेज और आरामदायक रेल कनेक्टिविटी का एक और विकल्प मिल सकेगा।

वाराणसी से रात 8:40 बजे रवाना होने का प्रस्ताव

प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी से रात 8:40 बजे रवाना हो सकती है। इसके बाद ट्रेन रात करीब 10:05 बजे प्रयागराज और लगभग 11:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचने का प्रस्ताव है। इसके बाद ट्रेन सुबह करीब 4:50 बजे नई दिल्ली पहुंच सकती है। इस हिसाब से वाराणसी से नई दिल्ली का सफर करीब 8 घंटे 10 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली से रात 11:25 बजे वापसी

वापसी यात्रा में ट्रेन नई दिल्ली से रात करीब 11:25 बजे रवाना होने का प्रस्ताव है। यह तड़के करीब 3:30 बजे कानपुर और सुबह 5:38 बजे प्रयागराज पहुंच सकती है। इसके बाद ट्रेन सुबह करीब 7:35 बजे वाराणसी पहुंचने का प्रस्ताव है। हालांकि, ये समय अभी प्रस्तावित हैं। रेलवे की ओर से अंतिम समय-सारणी और संचालन की तारीख की आधिकारिक घोषणा बाकी है।

कानपुर के यात्रियों को भी फायदा

कानपुर में ठहराव से शहर के साथ-साथ आसपास के जिलों और मध्य उत्तर प्रदेश के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा का नया विकल्प मिलेगा। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने प्रस्तावित ठहराव को शहर के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उनके अनुसार, इससे व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

823 बर्थ वाला होगा स्लीपर रैक

प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच और करीब 823 बर्थ होने की जानकारी है। इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकेंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल होंगे। ट्रेन की शुरुआती अधिकतम रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा रखे जाने की जानकारी है। बाद में इसे बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना बताई जा रही है। ट्रेन का रैक ट्रायल के लिए तैयार बताया गया है। फिलहाल यात्रियों को ट्रेन के अंतिम संचालन समय और शुरुआत की तारीख का इंतजार है। अंतिम घोषणा के बाद वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और नई दिल्ली के बीच इस नई स्लीपर सेवा की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

संबंधित सामग्री

दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू; जानें रूट और टाइमिंग

दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू; जानें रूट और टाइमिंग

दशहरा और दिवाली के दौरान यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने सोलापुर डिवीजन से विभिन्न शहरों के बीच 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स की घोषणा की है।

नारनौल में वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का स्वागत, CM सैनी ने दिखाई हरी झंडी

नारनौल में वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का स्वागत, CM सैनी ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा का स्वागत किया, जो PM मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ती है।

राम-रामायण, लोकधारा और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, तीन प्रमुख कला शिविरों में जुटेंगे देशभर के कलाकार

राम-रामायण, लोकधारा और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, तीन प्रमुख कला शिविरों में जुटेंगे देशभर के कलाकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी में विभिन्न कला शिविरों का आयोजन किया है।

एक तरफ पीएम मोदी ने बाइकर्स से किया वर्चुअल संवाद, दूसरी तरफ सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों को दिए 212.57 करोड़

एक तरफ पीएम मोदी ने बाइकर्स से किया वर्चुअल संवाद, दूसरी तरफ सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों को दिए 212.57 करोड़

प्रधानमंत्री मोदी ने 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' के राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया। यह यात्रा वड़नगर से वाराणसी तक निकाली गई है।

यूपी ATS ने 30 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर, 8 साल से NIA को थी तलाश

यूपी ATS ने 30 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर, 8 साल से NIA को थी तलाश

उत्तर प्रदेश के ATS द्वारा वाराणसी में तड़के मुठभेड़ में 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मार गिराया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर