MP CM's foreign tour: दुबई के बाद स्पेन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव

mp-cm-mohan-yadav-in-spain

MP CM's foreign tour: दुबई के बाद स्पेन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव

mp cms foreign tour दुबई के बाद स्पेन पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव

स्पेन फिल्म इंडस्ट्री के चेयरमैन से करेंगे मुलाकात

दुबई के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव 4 दिन की यात्रा पर स्पेन पहुंच गए हैं। वे स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। जिसमें मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म शूटिंग और सहयोग पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राडो म्यूजियम का भ्रमण भी करेंगे। मुख्यमंत्री का स्पेन में जोरदार स्वागत किया गया।

दुबई दौरा सकारात्मक रहा-सीएम

स्पेन में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई का दौरा मध्य प्रदेश के लिए काफी सकारात्मक रहा। मैं इस यात्रा से संतुष्ट हूं। आने वाले समय में दुबई में हमारी गतिविधि को आगे बढ़ाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार से विश्व के देशों के साथ भारत सरकार के अंब्रेला में राज्य सरकार काम कर रही है मध्य प्रदेश उसमें बड़ी भूमिका देखता है।इसी आधार पर हमने स्पेन और दुबई का दौरा बनाया था। मैं दुबई का दौरा संपन्न करके आया हूं। टूरिज्म हो, माइनिंग हो, अलग-अलग प्रकार की फूड इंडस्ट्री हो। हर एक स्थान पर हमको स्कोप मिला है। मैं उम्मीद करता हूं स्पेन का दौरा इसी प्रकार रहेगा।

भारतीय राजदूत से मिलेंगे सीएम

स्पेन प्रवास के पहले दिन 16 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद डॉ. यादव मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सेशन में वरिष्ठ अधिकारी पर्यटन, औद्योगिक नीति एवं निवेश, आईटी और अधोसंरचना सेक्टर पर प्रेजेंटेशन देंगे। वे उद्योग, पर्यटन, खेल, संस्कृति तथा फिल्म निर्माण से जुड़े विषयों पर उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे।

नेचर बायो फूड्स के सीईओ बताएंगे अपने अनुभव

बिजनेस फोरम की शुरुआत मध्यप्रदेश शासन के सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव इलैया राजा टी. के स्वागत भाषण से होगी। स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के अध्यक्ष जुआन इग्नासियो एंत्रेकानालेस भी फोरम को संबोधित करेंगे। नेचर बायोफूड्स के सीईओ रोहन ग्रोवर द्वारा अनुभव साझा किए जाएंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव फोरम में उपस्थिति उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में निवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी देंगे। नेटवर्किंग लंच में मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन के प्रमुख उद्योगपतियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के पॉपुलस प्रजेंटेशन में भाग लेंगे सीएम

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के पॉपुलस प्रजेंटेशन में भाग लेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव खेल सेक्टर में विख्यात स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर डिजाइन एवं कंसल्टिंग फर्म ‘पॉपुलस’ के प्रजेंटेशन में भाग लेंगे। यह प्रजेंटेशन जोर्ज बेटनकौर द्वारा दिया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकास पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन में बसे भारतीय व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और मैड्रिड में आयोजित विशेष रात्रि भोज में भाग लेंगे। Watch Now :-इतने घंटे पहले जारी हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट यात्रीगणँ कृपया ध्यान दें.... Read More:- पटना एयरपोर्ट: लैंडिंग के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी, यात्रियों की सांसें अटकी!

संबंधित सामग्री

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या की गई। हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में पहचान हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

जुर्म गाथा

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। सिया गोयल के व्यवहार पर परिवार को शक है, पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है।