12 राज्यों तक पहुंचा मानसून, MP-यूपी में बारिश; दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी से एअर इ...

मानसून ने 12 राज्यों में दी दस्तक

12 राज्यों तक पहुंचा मानसून, MP-यूपी में बारिश; दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी से एअर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत के 12 राज्यों में प्रवेश किया है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी के कारण एअर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त हुए।

12 राज्यों तक पहुंचा मानसून mp-यूपी में बारिश दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी से एअर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली/भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश में तेजी पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रविवार तक मानसून 12 राज्यों में पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। वहीं केरलम, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से ऑपरेशन से बाहर कर दिया गया।

12 राज्यों में पहुंच चुका है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है। रविवार को मानसून ने त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी दस्तक दी।इससे पहले मानसून महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में आगे बढ़ चुका था। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बड़े हिस्सों तक पहुंच सकता है।

मध्य प्रदेश में सामान्य से 65% अधिक बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों ने प्रदेश को तरबतर कर दिया है। जून के शुरुआती सात दिनों में प्रदेश में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। भोपाल, नीमच, शाजापुर, आगर-मालवा और श्योपुर समेत कई जिलों में औसत से कई गुना अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी 30 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में ओलावृष्टि, कई जिलों में हीटवेव

राजस्थान में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। राज्य में बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर सहित कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

केरलम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से 8 से 10 जून के बीच कर्नाटक और केरलम के कई हिस्सों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है।

देशभर में मौसम का मिला-जुला असर

एक ओर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार और बढ़ेगी, जिससे देश के अधिक हिस्सों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

हड्डियां होंगी फौलाद! दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये 6 भारतीय चीजें

लाइफ स्टाइल

हड्डियां होंगी फौलाद! दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये 6 भारतीय चीजें

भारतीय खाने में मौजूद सुपरफूड्स जैसे तिल, रागी, और राजगीरा में दूध से अधिक कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।