भागवत बोले-धर्म ही मुझे और मोदी को चला रहा: जब तक धर्म रहेगा, भारत रहेगा विश्वगुरु

mohan-bhagat-dharma-india-world-guru

भागवत बोले-धर्म ही मुझे और मोदी को चला रहा: जब तक धर्म रहेगा, भारत रहेगा विश्वगुरु

भागवत बोले-धर्म ही मुझे और मोदी को चला रहा जब तक धर्म रहेगा भारत रहेगा विश्वगुरु

RSS प्रमुख मोहन भागवत बड़ी बातें: धर्म ही दुनिया का चालक है

RSS प्रमुख मोहन भागवत बड़ी बातें: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित RSS के शताब्दी वर्ष की जनसभा में कहा कि धर्म ही मुझे और नरेंद्र मोदी को चला रहा है  भागवत ने स्पष्ट किया कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। यह ब्रह्मांड के संचालन का नियम है। सृष्टि के अस्तित्व से लेकर प्रकृति की हर क्रिया तक, सब कुछ उसी नियम पर चलता है ।

उनका कहना था कि जिस तरह भारत ने हमेशा अपने संतों और ऋषियों से मार्गदर्शन लिया है. अगर आगे भी धर्म उसी तरह देश को चलाता रहेगा, तो भारत हमेशा विश्वगुरु बना रहेगा ।

भागवत की स्पीच की 5 बड़ी बातें

  1. धर्म का मूल सिद्धांत: सृष्टि के बनने के बाद उसके संचालन के नियम ही धर्म बन गए। संसार उसी सिद्धांत के अनुसार चलता है. दुनिया में आध्यात्मिकता की कमी के कारण कहीं ऐसा ज्ञान नहीं मिलता ।

  2. धर्म केवल पूजा नहीं: प्रकृति की हर चीज का अपना कर्तव्य और अनुशासन है. कोई राज्य धर्मनिरपेक्ष हो सकता है, लेकिन कोई व्यक्ति या रचना धर्म के बिना नहीं चल सकती ।

  3. जातिगत भेदभाव: जाति केवल काम और पेशे से जुड़ी थी. लेकिन समय के साथ यह भेदभाव का कारण बन गई। इसे मिटाने के लिए मन से जाति को समाप्त करना होगा ।

  4. RSS का उद्देश्य: संघ समाज के साथ मिलकर भारत को सर्वोच्च गौरव तक पहुंचाना चाहता है. संघ व्यक्ति के चरित्र निर्माण के जरिए राष्ट्र निर्माण करता है ।

  5. संघ का स्वरूप: संघ किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करता, न ही प्रतिक्रिया में बना संगठन है. संघ खुद बड़ा नहीं बनना चाहता, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाना चाहता है. समझना है तो शाखाओं में शामिल होकर अनुभव करना होगा ।

भागवत के पिछले 3 बड़े बयान

  1. 17 जनवरी: इंटरनेशनल ट्रेड दबाव में नहीं होगा। भारत आत्मनिर्भरता के रास्ते पर।

  2. 11 जनवरी: RSS बदला नहीं है, समय के साथ स्वरूप सामने आया।

  3. 21 दिसंबर: संघ को BJP के चश्मे से देखना गलत है; समझना हो तो अनुभव करना पड़ेगा।

समाज और परिवार पर भी संदेश

भागवत ने लिव-इन रिलेशन और परिवार की अहमियत पर भी कहा कि लोग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं. परिवार केवल शारीरिक संतुष्टि का माध्यम नहीं. बल्कि समाज में व्यक्ति के मूल्य और सीखने की जगह है ।

संबंधित सामग्री

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

राज्य

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

 किसान संगठनों के साथ हुई मंत्री समूह की बैठक, किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सुधार होने तक ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बागलकोट में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर वीडियो बनाया और उसे परिजनों को भेजा। पत्नी के विवाहेतर संबंध के शक में हत्या की गई।

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

राज्य

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ADR रिपोर्ट की तथ्यात्मकता को चुनौती दी, भ्रामक जानकारी और पुरानी संपत्ति के मूल्यांकन पर प्रश्न उठाए।

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

देश-विदेश

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

भारतीय संसद ने पेपर लीक रोकथाम और 'वंदे मातरम' के अपमान पर सख्त कानूनों को मंजूरी दी, जिससे परीक्षा प्रणाली और राष्ट्रीय सम्मान में सुधार की उम्मीद है।

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

राज्य

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

मध्य प्रदेश में तीन मंत्रियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कृषि मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।