महानदी जल विवाद समाधान

छत्तीसगढ़-ओडिशा महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, अमित शाह की पहल पर बनी सहमति

अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने महानदी जल विवाद पर चर्चा की, सहयोग और सहमति की भावना से समाधान की उम्मीद बढ़ी।

छत्तीसगढ़-ओडिशा महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, अमित शाह की पहल पर बनी सहमति

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद के स्थायी समाधान की दिशा में नई पहल हुई है। नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहनचरण माझी ने महानदी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपने-अपने राज्यों का पक्ष रखा।

महानदी को लेकर सीएम साय का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महानदी केवल पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि दोनों राज्यों की सभ्यता, संस्कृति, कृषि और जनजीवन से जुड़ी जीवनधारा है। उन्होंने कहा कि महानदी दोनों राज्यों को बांटने वाली नहीं, बल्कि जोड़ने वाली नदी है। ऐसे में विवाद का समाधान टकराव के बजाय सहयोग, विश्वास और सहमति की भावना से होना चाहिए। उन्होंने न्यायपूर्ण, निष्पक्ष, वैज्ञानिक, पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान की जरूरत बताई।

छत्तीसगढ़ की जरूरतों का रखा पक्ष

सीएम साय ने कहा कि महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ में होता है और इसके जलग्रहण क्षेत्र का बड़ा हिस्सा प्रदेश में है। राज्य की कृषि, सिंचाई, पेयजल और ग्रामीण तथा आदिवासी क्षेत्रों की विकास जरूरतें महानदी से जुड़ी हैं। इसलिए किसी भी समाधान में छत्तीसगढ़ की वास्तविक आवश्यकताओं का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ओडिशा की जरूरतों और हितों का भी सम्मान करता है।

हीराकुंड के महत्व को भी माना

मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लिए हीराकुंड जलाशय के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ इसके महत्व को भली-भांति समझता है। उन्होंने कहा कि हीराकुंड के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सहयोग की भावना के साथ छत्तीसगढ़ आगे बढ़ने को तैयार है। उनका कहना है कि दोनों राज्यों के हितों को संतुलित करते हुए ऐसा समाधान तैयार किया जाना चाहिए, जिससे किसानों और आम लोगों के हित सुरक्षित रहें।

अमित शाह की पहल से जगी उम्मीद

महानदी विवाद के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पहल का मुख्यमंत्री साय ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मध्यस्थता में दोनों राज्यों के बीच सकारात्मक संवाद से सहमति का रास्ता मजबूत हुआ है। सीएम साय ने इसे सहकारी संघवाद और राष्ट्रीय एकता की भावना से भी जोड़ा। उनका कहना है कि संवाद के जरिए लंबे समय से लंबित विषयों का समाधान राज्यों के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत कर सकता है।

विवाद नहीं, सहयोग की धारा बने महानदी

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ की आस्था और शिवरीनारायण से पुरी तक जुड़े सांस्कृतिक संबंधों की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की संस्कृति और परंपराएं लोगों को जोड़ती हैं। ऐसे में महानदी को विवाद की रेखा के बजाय सहयोग, विकास और विश्वास की धारा बनाने का प्रयास होना चाहिए।

2018 में बना था जल विवाद न्यायाधिकरण

महानदी जल बंटवारे से जुड़े विवाद के समाधान के लिए वर्ष 2018 में महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया गया था। इसके साथ ही दोनों राज्यों के बीच आपसी बातचीत और तकनीकी स्तर पर विमर्श के जरिए भी समाधान की संभावनाओं पर काम होता रहा है। अब अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद दोनों राज्यों के बीच संवाद और सहमति के जरिए विवाद के स्थायी समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

संबंधित सामग्री

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

अमित शाह भोपाल पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने किया। वे कई बैठकें और उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

अमित शाह की 3 अक्टूबर की भोपाल यात्रा में गौपालक सम्मेलन होगा, जिसमें दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

मध्यप्रदेश में 3 अक्टूबर को दुग्ध क्रांति सम्मेलन की मेजबानी भोपाल करेगा, जिसमें 35 हजार से अधिक गोपालक शामिल होंगे। अमित शाह विभिन्न पहलों का उद्घाटन करेंगे।

एशियन गेम्स 2026 में परवीन हुड्डा ने जीता स्वर्ण, CM धामी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में परवीन हुड्डा ने जीता स्वर्ण, CM धामी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में परवीन हुड्डा ने महिला 65 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जिससे पूरे भारत में खुशी की लहर है।

SIR के खिलाफ मुंबई में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में 700 से ज्यादा हिरासत में

SIR के खिलाफ मुंबई में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में 700 से ज्यादा हिरासत में

मुंबई और दिल्ली में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर