कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता में गोदाम ढहा

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कोलकाता निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत कई लोग मलबे में दबे

गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत |

कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 5 लोगों की जान जाने की खबर आई थी। अब तक मलबे में दबे 14 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को इलाज के लिए SSKM अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। अभी भी 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस का कहना है कि, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है। मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें सुनाई दे रही हैं, उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू की कोशिश जारी हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे CM

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। CM के साथ मंत्री अग्निमित्रा पॉल और कौशिक चौधरी समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे। प्रदेश सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार गोदाम की जमीन ओडिशा के व्यवसायी की थी जिन्होंने किसी प्रायवेट फर्म को इसे लीज पर दिया था।

मलबे में फंसे मजदूर

घटने के बाद बचाव कार्य के दौरान एक युवक अंकित सिंह ने मलबे में फंसे एक मजदूर को ढूंढने में अहम भूमिका निभाई। उसने घायल मजदूर का पैर पकड़कर बचाव दल को उसकी सही जगह तक पहुंचने में हेल्प की, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला। मलबे में फंसा मजदूर दर्द से कराहते हुए बार-बार कह रहा था- 'मैंने अपना पैर खो दिया है, अगर जरूरत हो तो बाकी हिस्सा काटकर बाहर निकालो, बस मेरी जान बचा लो।

संबंधित सामग्री

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राज्य

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के ममूरा क्षेत्र में 5 मंजिला मकान में आग लगने से 2 की मौत हो गई, कई झुलसे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 60 से ज्यादा घायल, कई शव टॉयलेट से मिले

देश-विदेश

बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 60 से ज्यादा घायल, कई शव टॉयलेट से मिले

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए। आग ने पब को पूरी तरह चपेट में ले लिया।

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

राज्य

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर वेल्डिंग के दौरान टैंकर में हुआ विस्फोट। एक व्यक्ति की मौत और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए। क्षेत्र में दहशत का माहौल।

जंगली हाथियों के हमले से 2 महिलाओं की मौत, वन विभाग की गाड़ी पर किया अटैक

राज्य

जंगली हाथियों के हमले से 2 महिलाओं की मौत, वन विभाग की गाड़ी पर किया अटैक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के हमले से 2 लोगों की मौत हो गई। दो अलग-अलग घटनाओं में वन विभाग ने आगे की कार्रवाई की है।

सीहोर:  झाड़-फूंक कराने जा रहे परिवार पर टूटा कहर! ट्रक से भिड़ी बोलेरो, बाप-बेटे समेत 5 की मौत

राज्य

सीहोर: झाड़-फूंक कराने जा रहे परिवार पर टूटा कहर! ट्रक से भिड़ी बोलेरो, बाप-बेटे समेत 5 की मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 की मौत हो गई, जिसमें एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक और उसके परिजन शामिल थे। 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।