कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंटस के मुकाबले में IPL 2026 का पहला सुपर ओवर हुआ। इस मुकाबले में KKR ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने LSG को 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रनों का टारगेट दिया था।
2⃣ 𝗮𝗯𝘀𝗼𝗹𝘂𝘁𝗲 𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀𝗶𝗰𝘀 🤩@LucknowIPL and @KKRiders treated us to two games this season we will remember for a long time 🙌#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR pic.twitter.com/fxJj9tFZZH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
पहला सुपर ओवर
जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच ड्रा किया। आखिरी गेंद पर शमी ने सिक्स लगाकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। सुपर ओवर में KKR की ओर से सुनील नरेन ने गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को 1 रन पर रोका और 2 विकेट झटके। इसके जवाब में रिंकू ने चौका लगाकर जीत दिलाई। LSG के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने 5 विकेट लिए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम साइफर्ट, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल और अनुकूल रॉय को आउट किया।
होम ग्राउंड पर लगातार हार
IPL में होम ग्राउंड पर लगातार हार के मामले में लखनऊ अब टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। टीम को लखनऊ में लगातार 8वीं हार मिली, जिससे वह इस अनचाहे रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स के बराबर पहुंच गई। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली है, जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 मुकाबलों में हार मिली थी।

रिंकू का रिकॉर्ड
रिंकू सिंह ने 83 रन और 5 कैच लेकर रिकॉर्ड बना दिया। वे ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए है। उनसे पहले जैक कैलिस, रियान पराग और डेरिल मिचेल यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद पर वह रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही वापस लौटना पड़ा। शमी ने रनआउट के लिए थ्रो किया। रघुवंशी ने क्रीज में पहुंचने की कोशिश में डाइव लगाई, लेकिन वे लाइन से थोड़ा बाहर गेंद की तरफ में चले गए। LSG की अपील पर थर्ड अंपायर ने फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया गया।