KKR vs LSG: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का टारगेट, रहाणे-रघुवंशी अर्धशतक से चूके

kkr-vs-lsg-rahane-raghuvanshi-miss-fifties-allen-rinku-out

KKR vs LSG: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का टारगेट, रहाणे-रघुवंशी अर्धशतक से चूके

kkr vs lsg कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का टारगेट रहाणे-रघुवंशी अर्धशतक से चूके

LSG vs KKR 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता और लखनऊ के बीच IPL 2026 का 15वां मैच खेला जा रहा है। कोलकाता ने लखनऊ को 182 रन का टारगेट दिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। KKR के फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे-रघुवंशी अर्धशतक से चूक गए। रिंकू सिंह 4 पर आउट।

एलन 9 पर आउट

कोलकाता की तरफ से अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ओपनिंग करने उतरे। पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला। दूसरे ओवर में कोलकाता ने पहला विकेट गंवा दिया। फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रिंस यादव ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। इसके बाद मैदान में अंगकृष रघुवंशी उतरे और रहाणे के साथ 50 की पार्टनरशिप पूरी की।  Rishabh Pant

50 से चूके रहाणे

11वें ओवर में कोलकाता ने दूसरा विकेट गंवा दिया। अजिंक्य रहाणे दिग्वेश राठी की गेंद पर कैच आउट हो गए। मो. शमी ने उनका कैच पकड़ा। रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल है। रघुवंशी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके बाद रिंकू सिंह मैदान में उतरे लेकिन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हों आवेश खान ने बोल्ड किया।  रहाणे-रघुवंशी अर्धशतक से चूके रिंकू के आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन और रोवमन पॉवेल ने शानदार पार्टनरशिप की। ग्रीन 32 और पॉवेल  39 रन बनाकर नाबाद रहे।

सुनील नरेन की वापसी

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है। वरुण चक्रवर्ती इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं।

LSG vs KKR 2026: Playing 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।  इम्पैक्ट ऑप्शन- मनीष पांडेय, वैभव अरोरा, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी और टिम सईफर्ट। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी।  इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा, मैथ्यू ब्रेट्ज्की, शहबाज अहमद, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

बारिश के मौसम में दही खाने से जुड़ी जरूरी जानकारी

लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में दही खाने से जुड़ी जरूरी जानकारी

बारिश के दौरान दही के सेवन को लेकर सावधानियां और उसके लाभों पर चर्चा। स्वास्थ्य स्थिति और सही तरीके से इसके सेवन का महत्व बताया गया है।

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

मध्यप्रदेश में आयोजित न्याय सम्मेलन में नालसा ने न्याय की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया, विभिन्न विधिक सेवाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

CM डॉ.  यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

राज्य

CM डॉ. यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय प्रणाली में सुधार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की, जिसमें ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वर्चुअल सुनवाई शामिल हैं।