अल नीनो को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, सभी जिलों के लिए आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश

केंद्र सरकार अल नीनो पर सतर्क

अल नीनो को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, सभी जिलों के लिए आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश

अल नीनो के संभावित प्रभाव के चलते केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जिलों को आकस्मिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

अल नीनो को लेकर केंद्र सरकार सतर्क सभी जिलों के लिए आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश

संभावित अल नीनो प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश और दुनिया के सामने अल नीनो की चुनौती मौजूद है, जिसका असर कृषि उत्पादन और मानसून पर पड़ सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से रणनीति बनाकर काम कर रही है।

मंगलवार को कृषि मंत्रालय में आयोजित विशेष समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को देश के सभी जिलों के लिए आकस्मिक (कंटिजेंसी) योजना तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों के हितों की रक्षा करना और संभावित संकट को अवसर में बदलना है।

समस्याओं का इंतजार नहीं करती सरकार: शिवराज

बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार किसी समस्या के सामने आने का इंतजार नहीं करती, बल्कि पहले से तैयारी कर उसके प्रभाव को कम करने की दिशा में काम करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर तैयार की जा रही योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

अल नीनो से मानसून और कृषि पर पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों के अनुसार अल नीनो की स्थिति बनने पर मानसूनी वर्षा प्रभावित हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी अपने पूर्वानुमानों में संकेत दिया है कि अल नीनो के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हो सकती है। इसका असर विशेष रूप से कृषि प्रधान राज्यों पर पड़ने की आशंका है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड तथा उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रहने या अनियमित होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में खरीफ फसलों के उत्पादन पर प्रभाव पड़ सकता है।

किसानों के हितों की सुरक्षा पर जोर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल संकट प्रबंधन नहीं, बल्कि किसानों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाना है। जिला स्तर पर तैयार की जा रही योजनाओं के माध्यम से फसल प्रबंधन, वैकल्पिक कृषि रणनीति, जल संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे उपायों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के लिए राहत भरी खबर

अल नीनो की आशंकाओं के बीच मध्य प्रदेश के लिए राहत भरी सूचना भी सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों के भीतर राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रवेश कर सकता है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार इसकी प्रगति धीमी रही है। अब मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि राज्य में जल्द मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

देश-विदेश

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

बारिश में बार-बार खराब हो जाता है मेकअप? तो ये आसान ट्रिक्स रखेंगी पूरे दिन फ्रेश लुक

लाइफ स्टाइल

बारिश में बार-बार खराब हो जाता है मेकअप? तो ये आसान ट्रिक्स रखेंगी पूरे दिन फ्रेश लुक

बारिश के मौसम में मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए सही तकनीक और उत्पादों का चयन महत्वपूर्ण है। जानिए आसान और असरदार ब्यूटी टिप्स।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।