कर्नाटक स्लीपर बस आग हादसा: कर्नाटक में स्लीपर बस में भीषण आग, 10 लोग जिंदा जले, कई झुलसे

karnataka-bus-fire-crash-on-nh48-dead-injured

कर्नाटक स्लीपर बस आग हादसा: कर्नाटक में स्लीपर बस में भीषण आग, 10 लोग जिंदा जले, कई झुलसे

कर्नाटक स्लीपर बस आग हादसा कर्नाटक में स्लीपर बस में भीषण आग 10 लोग जिंदा जले कई झुलसे

कर्नाटक स्लीपर बस आग हादसा: गुरुवार की सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के NH‑48 पर गोरलाथु पास एक स्लीपर बस और लॉरी के बीच भयानक टक्कर हो गई। जिससे बस में आग लग गई और आग की लपटों में बस में बैठे यात्री घिर गए.जिसमे 10 लोगों की जलने से मौत हो गई और कई घायल हो गए. बस में 30 लोग सवार दे

कर्नाटक स्लीपर बस आग हादसा: ऐसे हुआ हादसा 

बेंगलुरु से शिवमोग्गा (या गोकार्णा) जा रही निजी स्लीपर कोच बस सुबह करीब 2:30 बजे National Highway‑48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास चल रही थी। उसी समय दूसरी दिशा से आ रही लॉरी अचानक डिवाइडर पार कर बस में टकरा गई, जिससे बस का डीज़ल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और तुरंत आग फैल गई। 

कर्नाटक स्लीपर बस आग हादसा: मौके पर मची चीख‑पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में अचानक तेज़ धमाका हुआ और लपटों ने पूरे वाहन को ढक लिया। कई यात्रियों ने विंडो का कांच तोड़कर भागने की कोशिश की, जबकि कुछ लोग खुद को नीचे गिराकर रास्ता निकालने की कोशिश में लगे रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग इतनी तेज़ थी कि लोगों को बचाया नहीं जा सका

DNA टेस्स से होगी पहचान

हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई यात्री झुलस गए हैं। घायल यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है, कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि शुरुआती रिपोर्टों में यह संख्या 17 तक भी बताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट का सहारा लिया जाएगा।

पिछले दो महीनों में हुए हादसे 

राजस्थान: AC बस में आग से 20 यात्री जिंदा जल गए, कुछ ने बचने के लिए चलती बस से छलांग लगाई। आंध्र प्रदेश: बस में आग लगी और 20 यात्री जिंदा जल गए, यह घटना बाइक से टकराने के कारण हुई। उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में बस में आग, 3 यात्री जिंदा जले और 24 झुलसे। Also Read-ताजमहल मंदिर था, शाहजहां ने उसे मकबरे में तब्दील कराया..कैलाश विजयवर्गीय का बयान फिर सुर्खियों में

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।