Kamal Haasan Meet ThgalapaTI Vijay: कन्नड़ एक्ट्रर और चाची 420 फिल्म के फेमस एक्टर कमल हसन ने नए तमिलनाडु के सीएम और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें कमल हसन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही मुलाकात के दौरान CM विजय से 6 मांग की है, उन मांगों को भी एक्स पर शेयर किया है, जो पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है।
कमल हसन ने CM के साथ शेयर की तस्वीर
एक्टर ने विजय थलापति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- 'आज मैंने तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु की बेहतरी के लिए अपने कई सपनों को शेयर किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने जो विनम्रता और प्यार दिखाया, उससे मैं गर्व से भर गया।'
My two requests: https://t.co/rP4bIo4Hzi pic.twitter.com/u6ywdmd5S1
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 16, 2026
एक्टर हसन ने विजय के सामने रखी 6 मांग
कमल हसन ने एक्स पर एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने सीएम से की गई मांगों को भी शेयर किया। वो मांगे ये हैं-
1. तमिलनाडु सरकार द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म का शुभारंभ: जहां तमिल दर्कक तमिल सिनेमा, स्वतंत्र फिल्में और डॉक्यूमेंट्री किफायती और रियायती दरों पर देख सकें।
2. स्थानीय निकाय द्वारा लगाए गए 4% मनोरंजन कर को खत्म करना।
3. एक मजबूत एंटी-पायरेसी टीम का गठन: तमिलनाडु पुलिस साइबर अपराध विभाग के अंतर्गत एंटी-पायरेसी प्रवर्तन टीम का गठन।
4. तमिलनाडु में सभी फिल्मों के लिए प्रतिदिन 5 शो की इजाजत- इससे सिनेमाघरों की आय में वृद्धि होगी और फिल्म प्रदर्शन क्षेत्र के मदद मिलेगी।
5. तमिलनाडु में रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के लिए अनिवार्य 8 हफ्ते की ओटीटीविंडो।
6. तमिलनाडु में 50% से अधिक शूटिंग पूरी करने वाली भारतीय फिल्मों के लिए बजट के 10% तक फिल्ममेकिंग प्रोत्साहन योजना शुरू करना।

कमल ने की थी थलापति विजय की तारीफ
थलापति विजय ने सीएम बनते ही कुछ अहम फैसले लिए थे, उन्होंने राज्य भर में मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों के पास 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद कई लोगों ने विजय के इस फैसले की तारीफ की थी। इस पर कमल हसन ने कहा था कि- 'तमिल परिवारों की यही अपेक्षा थी कि मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के पास शराब की दुकानें बंद कर दी जाएं और तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, भाई विजय ने पद संभालते ही यह कार्रवाई की है। आज उसने 717 शराब की दुकानों को बंद करके इसकी शुरुआत की है। यह संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। बधाई हो।'
வழிபாட்டுத்தலங்கள், கல்வி நிறுவனங்கள் மற்றும் பேருந்து நிலையங்களுக்கு அருகேயுள்ள மதுபான விற்பனைக் கடைகளை அகற்ற வேண்டுமென்பது தமிழ்க் குடும்பங்களின் எதிர்பார்ப்பாக இருந்த நிலையில், இந்த நடவடிக்கையை மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர், தம்பி விஜய் @TVKVijayHQ அவர்கள் பதவிக்கு…
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 12, 2026