जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में भीषण भूकंप

जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी। कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं, प्रशासन सतर्क।

जापान के कुमामोटो में 71 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी

जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप |

जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये। जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। JMA ने बताया है कि मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम एजेंसी के मुताबिक यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:27 बजे लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आया है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में जापान के भूकंप की तीव्रता मापने वाले पैमाने पर इसकी अधिकतम तीव्रता 7 दर्ज की गई है। 

कई जगह नुकसान की खबरें

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। जापान के कुमामोटो में तेज झटकों के बाद धूल का बड़ा गुबार उठता नजर आया। भूकंप के असर से इलाके में कई जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। कुमामोटो प्रीफेक्चरल म्यूजियम ऑफ आर्ट ने बंद रहने का ऐलान किया है। संग्रहालय प्रशासन ने कहा कि यह फैसला सुरक्षा के एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है। 

सुनामी की चेतावनी

दक्षिण-पश्चिमी जापान में एरियाके सागर और यात्सुशिरो सागर के लिए एक मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक इसका केंद्र कुमामोटो के तटीय शहर उकी के पास था। यह भूकंप जमीन से सिर्फ 10 Km की उथली गहराई पर था। उथला होने के कारण इसके झटके बेहद तेज महसूस किए गए। फिलहाल नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। 

भूकंप प्रभावित देशों में से एक

जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह 4 बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के ही होते हैं।

संबंधित सामग्री

सिंधु ने विराट के लिए कह दी बड़ी बात, लिखा- वे मिले और कुछ समझाया, इससे नजरिया बदला

खेल

सिंधु ने विराट के लिए कह दी बड़ी बात, लिखा- वे मिले और कुछ समझाया, इससे नजरिया बदला

पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 जीतकर बड़ी खिताबी वापसी की। विराट कोहली की सलाह से प्रेरित होकर उन्होंने अपने खेल में कई सुधार किए।

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली भारतीय जिसने जापान ओपन सुपर-750 जीता

देश-विदेश

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली भारतीय जिसने जापान ओपन सुपर-750 जीता

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को हराकर जापान ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट जीत लिया है, जो उनका पहला सुपर-750 खिताब है।

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

देश-विदेश

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

भारतीय स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा।

भारत दौरे पर जापान की PM सानाए ताकाइची: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर

देश-विदेश

भारत दौरे पर जापान की PM सानाए ताकाइची: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का भारत दौरा शुरू हुआ, राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत। प्रधानमंत्री मोदी और ताकाइची विविध मुद्दों पर करेंगे चर्चा।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।