सरकारी नौकरी के लिए बेटी बनी मां की कातिल! ऐसे रची खौफनाक साजिश

भयानक पारिवारिक साजिश

सरकारी नौकरी के लिए बेटी बनी मां की कातिल! ऐसे रची खौफनाक साजिश

जयपुर में, एक बेटी ने सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी पाने के लिए अपनी मां की हत्या की साजिश रची, जिसमें उसके ताऊ और चचेरे भाई शामिल थे।

सरकारी नौकरी के लिए बेटी बनी मां की कातिल ऐसे रची खौफनाक साजिश

सरकारी नौकरी के लिए बेटी बनी मां की कातिल! |

कोई इतना कैसे गिर सकता है कि सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लिए मां का कत्ल करवा दे। एक बेटी को मां का कातिल तक बना दे। जयपुर में प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने मां के खिलाफ खौफनाक साजिश रची। ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर मर्डर प्लान बनाया। और मां के खात्मे की रेट 7 लाख तय की गई। तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मारी।

मर्डर को बताया एक्सीडेंट

घटना 3 जुलाई की है। सब कुछ प्लानिंग के साथ किया गया था और मर्डर को एक्सीडेंट बताया गया। लेकिन मृतका नीरज के भाई ने सब पोल खोल दी। एक साल पहले पति की मौत के बाद पति की नौकरी पत्नी को मिल गई। इसी से बेटी नाराज थी। क्योंकि सरकारी नौकरी और प्रोपर्टी उसे चाहिए थी। एक साल से वो नौकरी को लेकर मां से लड़ाई कर रही थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो बेटी ने अपनी ही मां का डेथ वॉरंट लिख दिया। 7 लाख रुपए में सुपारी देकर मां को रास्ते से हटवा दिया। 

कातिल बेटी और मृतका मां

     

पिता की नौकरी के लिए लड़ाई

DCP (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- प्रताप नगर के रविन्द्र नगर में रहने वाली नीरज शर्मा (45) के पति का 1 साल पहले निधन हो गया था। वे कोर्ट में LDC थे। 8 महीने पहले पति की जगह नीरज की LDC की पोस्ट पर नौकरी लगी थी। नीरज अपने 16 साल के बेटे के साथ रहती थी। 3 जुलाई को शाम करीब 4:45 बजे वह बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थी। इस दौरान ओवर स्पीड स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। करीब 150 KM की स्पीड से टक्कर लगने से महिला उछलकर 100 फीट दूर गिरी। महिला की मौके पर मौत होने पर स्कॉर्पियो को लेकर ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था।

मामा ने खोला पोल, भांजी कातिल

घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज में कार से महिला को उड़ाने की घटना कैद हो गई। नीरज के भाई राकेश कुमार शर्मा ने भांजी आयुषी शर्मा (23) पुत्री विजय कुमार शर्मा निवासी कल्याण नगर थर्ड, सांगानेर सहित अन्य के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज करवाया। राकेश ने रिपोर्ट में बताया कि भांजी आयुषी ने मुझे कॉल कर कहा था कि ‘मामा, मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है। मम्मी खत्म हो गई है।’ ऐसा कहकर उसने तुरंत कॉल काट दिया। राकेश ने कहा मेरी बहन नीरज पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। नीरज ने पहले बताया भी था कि बेटी, सास, जेठ का बेटा बलराम उर्फ रवि मिलकर परेशान करते हैं। प्रॉपर्टी हड़पने के लिए कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मुझे शक है कि मेरी बहन की गाड़ी से कुचलकर हत्या करवाई गई है। 

7 आरोपी गिरफ्तार

जांच में पता चला कि बेटी आयुषी पिता की जगह नौकरी लगना चाहती थी, लेकिन मां ने नौकरी जॉइन कर ली। ऐसे में बेटी का मां की हत्या कर नौकरी पाने का प्लान था। आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप (56) के साथ मिलकर मर्डर की प्लानिंग की थी। इसमें नीरज के ससुराल वाले भी शामिल थे। आयुषी और मोहन ने 7 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। आयुषी, मोहन और उसके बेटे बलराम ने सुपारी किलर हेमंत शर्मा (20) निवासी बयाना को घर बुलाया था। उसे कहा- ‘आपको नीरज की हत्या करनी है, जिसके बदले हम आपको 7 लाख रुपए देंगे।’ पुलिस ने सोमवार रात महिला की बेटी और जेठ समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली है। मंगलवार को घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 हफ्ते में आएगा भर्ती कैलेंडर

राज्य

उत्तराखंड सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 हफ्ते में आएगा भर्ती कैलेंडर

उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के लिए अगले दो सप्ताह में UKPSC और UKSSSC के लिए भर्ती और परीक्षा कैलेंडर जारी करने की घोषणा की।

कॉमनवेल्थ गेम्स में  MP के खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर, सरकार ने किया 25-25 लाख और नौकरी देने का ऐलान

राज्य

कॉमनवेल्थ गेम्स में MP के खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर, सरकार ने किया 25-25 लाख और नौकरी देने का ऐलान

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत ने 7 गोल्ड मेडल जीते। जूडो और वेटलिफ्टिंग में यामिनी और अजय ने रजत पदक हासिल किया, सरकार ने इन्हें 25 लाख और नौकरी का वादा किया।

हरियाणा के युवाओं को बड़ी सौगात: CM नायब सैनी ने 3,056 ग्रुप-डी अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

राज्य

हरियाणा के युवाओं को बड़ी सौगात: CM नायब सैनी ने 3,056 ग्रुप-डी अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

हरियाणा सरकार ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर 3,056 ग्रुप-डी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया।

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

राज्य

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ADR रिपोर्ट की तथ्यात्मकता को चुनौती दी, भ्रामक जानकारी और पुरानी संपत्ति के मूल्यांकन पर प्रश्न उठाए।

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! 1654 पदों पर निकली भर्ती, जाने कब होगी परीक्षा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! 1654 पदों पर निकली भर्ती, जाने कब होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय स्कूलों में 1654 शिक्षक पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होगी, आवेदन CG Vyapam के पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे।