इंडोनेशिया में नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, पुलिस जांच में जुटी

indonesia-mosque-explosion-2025

इंडोनेशिया में नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, पुलिस जांच में जुटी

इंडोनेशिया में नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका पुलिस जांच में जुटी

Indonesia Mosque Explosion 2025 : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में भीषण धमाका हुआ। यह घटना एक स्कूल परिसर के अंदर बनी मस्जिद में हुई। धमाके के कारण 54 लोग घायल हुए, जिनमें अधिकांश छात्र और शिक्षक शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

धमाके की जगह और समय

दहशतगर्दी का यह हमला नॉर्थ जकार्ता के केलापा गेडिंग इलाके में हुआ, जब मस्जिद में नमाज चल रही थी। दो जोरदार धमाकों की आवाज़ सुनाई दी जिसने मस्जिद के एक हिस्से को नुकसान पहुंचाया। मौके पर अफरातफरी मच गई और सभी लोग इधर-उधर भागे।

बरामद हथियार और जांच

धमाके के बाद पुलिस ने मस्जिद परिसर की जांच की, जहां एक AK-47 राइफल और बम बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच में जुटी है। धमाके के बाद गोलीबारी करने की भी योजना की आशंका जताई जा रही है।

घायलों की स्थिति

घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हेल्थ अधिकारियों ने बताया कि घायलों में जख्मों के अलावा जलने के निशान भी हैं। राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है और पुलिस ने घटना स्थल को पूरी तरह से कंट्रोल में ले लिया है। READ MORE :दूसरे चरण से पहले बिहार में सियासी सरगर्मी तेज…अमित शाह ने लालू परिवार पर साधा निशाना

सुरक्षाबलों की सतर्कता

इस हमले के बाद पुलिस और नौसेना बलों ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है। जांच में फॉरेंसिक और बॉम्ब निरोधक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। आरोपीं का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी हो रही है ताकि आगे ऐसे हमलों को रोका जा सके।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।