भूकंप से इंडोनेशिया में तबाही

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के बाद तबाही मची, सुनामी अलर्ट जारी हुआ। भूकंप में 20 लोगों की मौत, कई घायल।

By : शिवम् पांडेय
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

भूकंप से इंडोनेशिया में तबाही

इंडोनेशिया में शनिवार तड़के जोरदार भूकंप से हड़कंप मच गया। पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। भूकंप के बाद कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए और बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

शक्तिशाली भूकंप

भूकंप का केंद्र समुद्र में, इंडोनेशिया के पूर्वी तट के पास था। शुरुआती रिपोर्टों में इसकी गहराई करीब 10 से 15 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई।

सुनामी का अलर्ट जारी

जोरदार भूकंप के बाद इंडोनेशिया की मौसम एवं भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। कुछ इलाकों में एक मीटर से कम ऊंची सुनामी लहरें भी दर्ज की गईं। बाद में करीब तीन घंटे के भीतर सुनामी चेतावनी हटा दी गई।

नुकसान का आंकड़ा बढ़ा

भूकंप के बाद शुरुआती रिपोर्टों में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि, राहत एवं बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आए हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। कई जगह इमारतों के क्षतिग्रस्त होने और ढहने की खबरें हैं। कुछ इलाकों में बिजली और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क बाधित होने की जानकारी भी सामने आई है।

हजारों लोगों ने छोड़े घर

भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। नगेकेओ इलाके में करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से आफ्टरशॉक्स के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

इंडोनेशिया भूकंप के तेज झटकों से हिली, 5.2 तीव्रता से आया भूकंप, 10 किमी गहराई में था केंद्र

इंडोनेशिया भूकंप के तेज झटकों से हिली, 5.2 तीव्रता से आया भूकंप, 10 किमी गहराई में था केंद्र

इंडोनेशिया में रविवार को आए भूकंप के झटकों ने लोगों के बीच डर का माहौल बनाया। तीव्रता 5.4 और गहराई 50 किलोमीटर दर्ज की गई।

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

CISF कैंप में जवान ने की AK-47 से फायरिंग, 4 की मौत; पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर आने को लेकर था विवाद

CISF कैंप में जवान ने की AK-47 से फायरिंग, 4 की मौत; पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर आने को लेकर था विवाद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक CISF जवान ने फायरिंग कर चार साथी जवानों की जान ली। आरोपी जवान गिरफ्तार, विभागीय जांच जारी।

म्यांमार के रखाइन राज्य में एयरस्ट्राइक, 49 लोगों की मौत और 58 घायल; विद्रोही गुट के कब्जे में है इलाका

म्यांमार के रखाइन राज्य में एयरस्ट्राइक, 49 लोगों की मौत और 58 घायल; विद्रोही गुट के कब्जे में है इलाका

म्यांमार के रखाइन राज्य में एक बाजार पर हवाई हमले में 49 लोग मारे गए, 58 घायल हुए। इस इलाके पर अराकान आर्मी का नियंत्रण है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर