India SCO Summit 2025: समिट में पाकिस्तान पर बरसे राजनाथ, भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट ठुकराया

india-sco-summit-2025-rajnath-singh-pakistan-2

India SCO Summit 2025: समिट में पाकिस्तान पर बरसे राजनाथ, भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट ठुकराया

india sco summit 2025 समिट में पाकिस्तान पर बरसे राजनाथ भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट ठुकराया

चीन में SCO बैठक, राजनाथ सिंह का सख्त संदेश

India SCO Summit 2025: चीन के किंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि SCO जैसे मंच को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी देश से जुड़ा हो। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में राजनाथ ने उन्हें आतंकवाद पर खुलकर घेरा।

भारत ने साझा घोषणापत्र पर साइन करने से किया इनकार

बैठक में तैयार किए गए संयुक्त घोषणापत्र (जॉइंट स्टेटमेंट) में भारत की आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया। भारत ने इसलिए इस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया। साझा दस्तावेज़ में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले का जिक्र नहीं था, जबकि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए हमले को प्रमुखता दी गई थी। read more: त्योहारों में भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त सीएम योगी, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर रोक

ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र, पाकिस्तान को चेतावनी

राजनाथ सिंह ने SCO बैठक में 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने 7 मई 2025 को सीमा पार आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। उन्होंने कहा कि भारत निर्दोषों का खून बहाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में नेपाली पर्यटक की भी मौत हुई थी और इसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है।

क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग पर भारत का फोकस

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत मध्य एशिया के देशों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाना चाहता है, जिससे व्यापार और आपसी विश्वास को बल मिले। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता को कायम रखने के लिए सभी देशों से SCO चार्टर के तहत संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की अपील की।

 वैश्विक एकता का दिया संदेश, दोहराई भारतीय संस्कृति की भावना

India SCO Summit 2025: रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक एकजुटता और बहुपक्षीय सहयोग को समय की ज़रूरत बताया। उन्होंने भारत की पुरातन संस्कृति का हवाला देते हुए कहा, "सर्वे जन सुखिनो भवन्तु" — यानी सभी को सुख और समृद्धि मिले — यही भारत का मूल मंत्र है। कोई भी देश अकेले वैश्विक समस्याओं का समाधान नहीं निकाल सकता, इसके लिए साझा प्रयास जरूरी हैं। read more: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3-4 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम      

संबंधित सामग्री

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राज्य

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को सम्मान: 301 को गैलेंट्री मेडल, नक्सल इलाकों के 197 जवानों ने दिखाई बहादुरी

देश-विदेश

स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को सम्मान: 301 को गैलेंट्री मेडल, नक्सल इलाकों के 197 जवानों ने दिखाई बहादुरी

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने 1057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल से सम्मानित किया, जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों के 197 जवान शामिल हैं।

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

देश-विदेश

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

उत्तर प्रदेश के 16 जिले और बिहार के छपरा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति। गांवों और कॉलोनियों में नावों का सहारा, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड।

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

फाइनेंस

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

14 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला, सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77,800 पर और निफ्टी 80 अंक गिरकर 24,300 पर बंद हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।