CM YOGI: त्योहारों में भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त सीएम योगी, कांवड़ यात्रा मार्ग ...

cm-yogi-7

CM YOGI: त्योहारों में भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त सीएम योगी, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर रोक

cm yogi त्योहारों में भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त सीएम योगी कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर रोक

CM YOGI: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा, मोहर्रम, रथयात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान कोई भी भड़काऊ नारेबाजी या हथियारों का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। [caption id="attachment_90760" align="alignnone" width="300"]CM YOGI CM YOGI[/caption]

CM YOGI: उनकी जानकारी सार्वजनिक की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान कोई शरारत या सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस रहे। कौशांबी, इटावा और औरैया जैसी घटनाओं को षड्यंत्र का हिस्सा बताते हुए सीएम ने कहा कि ऐसे मामलों में शासन की अनुमति का इंतजार न करें, बल्कि दोषियों की तुरंत पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

CM YOGI: गरीबों की झुग्गी हटाना स्वीकार नहीं होगा

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। साथ ही, डीजे, ताजिया और रथ की ऊंचाई तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए और ध्वनि की सीमा भी निर्धारित की जाएगी। शोभायात्रा या जुलूस के लिए पेड़ काटना या गरीबों की झुग्गी हटाना स्वीकार नहीं होगा।

CM YOGI: भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए और खाद्य सामग्री की दरें तय करते हुए ओवररेटिंग पर रोक लगाई जाए। श्रावण मास के दौरान विशेषकर सोमवार को शिवालयों में साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

न्यूज का त्वरित खंडन सुनिश्चित किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 जून से 9 अगस्त के बीच पड़ने वाले त्योहारों—मोहर्रम, रथयात्रा, कांवड़ यात्रा, नागपंचमी और रक्षाबंधन—के दौरान प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जाए। गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली जैसे संवेदनशील जिलों में ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज का त्वरित खंडन सुनिश्चित किया जाए।

स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लागू

जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर सीएम ने कुछ जिलों में धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताई और सुधार की चेतावनी दी। साथ ही, स्कूल पेयरिंग नीति को पारदर्शी और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लागू करने के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

धौलपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 176.95 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

UK07 राइडर विवाद में नया मोड़, अनुराग डोभाल ने दोस्त अभिषेक के साथ जारी किया नया वीडियो

मनोरंजन

UK07 राइडर विवाद में नया मोड़, अनुराग डोभाल ने दोस्त अभिषेक के साथ जारी किया नया वीडियो

देहरादून के यूट्यूबर अनुराग डोभाल के पारिवारिक विवाद में नए वीडियो के जारी होने के बाद और भी गंभीर आरोप सामने आए हैं।

CM सम्राट चौधरी ने किया 10 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन, विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन 

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने किया 10 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन, विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के लौना में 10 आदर्श विद्यालयों और आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया।

भारत बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा, जडेजा की वापसी

देश-विदेश

भारत बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा, जडेजा की वापसी

BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। जडेजा की वापसी और सारांश जैन नए चेहरे के रूप में शामिल।

सरकार बोली हम चर्चा के लिए तैयार, गोगोई का आरोप ये बिल सिर्फ दिखावे का बिल, अखिलेश ने कसा तंज

देश-विदेश

सरकार बोली हम चर्चा के लिए तैयार, गोगोई का आरोप ये बिल सिर्फ दिखावे का बिल, अखिलेश ने कसा तंज

लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हुई। इस विधेयक से पेपर लीक रोकने की उम्मीद है।