भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई उड़ान: FTA समेत 18 बड़े फैसले, 15 साल में ₹1.72 ला...

भारत-न्यूजीलैंड नई रणनीतिक साझेदारी

भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई उड़ान: FTA समेत 18 बड़े फैसले, 15 साल में ₹1.72 लाख करोड़ निवेश करेगा न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड ने व्यापार और निवेश में बड़ी उड़ान भरी। 18 फैसले लिए गए और FTA पर सहमति बनी, न्यूजीलैंड ₹1.72 लाख करोड़ निवेश करेगा।

भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई उड़ान fta समेत 18 बड़े फैसले 15 साल में ₹172 लाख करोड़ निवेश करेगा न्यूजीलैंड

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच ऑकलैंड में हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने संबंधों को नई दिशा देने वाले 18 बड़े फैसले लिए। इस दौरान 10 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए और भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को आधिकारिक तौर पर स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया गया।

9 महीने में हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच महज नौ महीने में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति बनना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति देगा तथा दोनों देशों के उद्योगों के लिए नए अवसर खोलेगा।

15 साल में भारत में ₹1.72 लाख करोड़ का निवेश

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर (करीब ₹1.72 लाख करोड़) का निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि यह निवेश भारत के बुनियादी ढांचे, नवाचार और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर करीब ₹35 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। दोनों नेताओं ने कृषि, डेयरी, शिक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

उद्योगपतियों से भी मिले दोनों प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन ने दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों (CEO) से मुलाकात कर निवेश और व्यापार के नए अवसरों पर चर्चा की। न्यूजीलैंड सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में गाला लंच का भी आयोजन किया।

40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

यह लगभग चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले वर्ष 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे। ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक माओरी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

आज 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के करीब 40 हजार लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण को पूरा कर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

राज्य

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे, जहाँ वे भविष्य के भारत के विचारों पर चर्चा करेंगे।

15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत, 19 अगस्त को भारत Vs पाकिस्तान

खेल

15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत, 19 अगस्त को भारत Vs पाकिस्तान

मेंस और विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 16 टीमें भाग लेंगी, जिसमें भारतीय टीमें भी शामिल हैं। टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला गया है, क्वार्टर फाइनल हटाए गए हैं।