बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

india-nepal-border-sealed-72-hours-bihar-election-phase-2

बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

India-Nepal border sealed: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यह आदेश 8 नवंबर की सुबह से लागू हो गया है और 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। सीमा मतदान संपन्न होने के बाद फिर से खोल दी जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

सीमा पर कड़ी निगरानी

प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से उठाया गया है, ताकि चुनावी अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीमा से जुड़े सभी चेकपोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकी जा सके। आदेश के अनुसार, सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे कि एम्बुलेंस, मेडिकल टीम या आवश्यक सेवा वाहनों को ही सीमा पार करने की अनुमति होगी। [caption id="attachment_115422" align="alignnone" width="605"]भारत-नेपाल सीमा भारत-नेपाल सीमा[/caption]

India-Nepal border sealed: पहचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे प्रवेश

सीमा सील होने के बावजूद, नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिकों को पहचान पत्र दिखाने पर भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है, लेकिन बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, सीमा क्षेत्र में रह रहे स्थानीय निवासियों को भी जागरूक किया गया है कि वे किसी अपरिचित व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। [caption id="attachment_115423" align="alignnone" width="600"]हचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे प्रवेश हचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे प्रवेश[/caption]

शांतिपूर्ण मतदान पर प्रशासन का फोकस

अधिकारियों का कहना है कि चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलों के डीएम और एसपी को सीमा क्षेत्र की निरंतर निगरानी करने और किसी भी स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियांतैनात की गई हैं, जबकि खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इस बीच, निर्वाचन आयोग ने भी राज्य के सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया है। [caption id="attachment_115424" align="alignnone" width="595"]सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट[/caption]

प्रशासन की अपील – शांति बनाए रखें

India-Nepal border sealed: प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव अवधि के दौरान लागू दिशा-निर्देशों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

बिहार चुनाव में PM मोदी का तीखा वार: शाह बोले – हम लगाएंगे 25 चीनी मिलें, मनोज तिवारी ने खेसारी लाल को लगाया गले

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। सीतामढ़ी से लेकर पूर्णिया तक नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। PM Modi PM मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा – पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

राज्य

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहनों ने मोबाइल चोर का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, बाद में उन्हें सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।